{"_id":"6ad27f9355c779767606d4a8","slug":"villagers-troubled-by-waterlogging-staged-a-protest-badaun-news-c-123-1-sbly1006-175573-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते गांव के लोग। संवाद
बिल्सी। अंबियापुर क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में सरकारी स्कूल के पास सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके चलते यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को होती है। सड़क पर पानी भरा होने के कारण बच्चों को निकलने में परेशानी होती है। राहगीरों को भी आवागमन के दौरान दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या दूर नहीं की गई तो लोगों की परेशानी बनी रहेगी। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह, गोपाल सिंह, हरीओम मिश्रा, नन्हेलाल, मायादेवी, चंद्रवती, मायावती, पानदेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, खंड विकास अधिकारी शैली गोविल ने बताया कि सड़क पर जलभराव की समस्या की जानकारी लेकर संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। समस्या के समाधान के लिए मौके की स्थिति का जायजा लेकर उचित व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी न हो।