फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers protested due to lack of electricity in Dhanauli village

Budaun News: धनौली गांव में बिजली न आने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 14 Aug 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested due to lack of electricity in Dhanauli village
एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते धनौली के ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव धनौली के कुछ हिस्सों में पिछले 15 दिन से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र आपूर्ति दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण रूम सिंह शाक्य ने बताया की धनौली गांव की मौर्य बस्ती में 15 दिन से बिजली नहीं आ रही है। गांव में अंधेरा है। कृष्णपाल शाक्य ने बताया बिजली न आने की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रंजीत यादव ने बताया 15 दिन से बिजली सप्लाई न आने के कारण ग्रामीण अपना मोबाइल फोन चार्ज नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें दूसरी जगह जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ रहा है। बुधवार की दोपहर आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मामले की शिकायत उपखंड अधिकारी से की है। एसडीओ जेपी राजपूत ने संबंधित जेई को शीघ्र समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शन के दौरान रंजीत यादव, जितेंद्र यादव, देवदास ठाकुर, महेंद्र पाल, गोविंद, तेजपाल, अजय, गुड्डू, हृदय, तुलसी, इंद्रपाल, छत्रपाल यादव, भोपाल, गोविंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed