{"_id":"65c37d02090713829f0db9e8","slug":"villagers-protested-against-not-replacing-the-broken-pole-badaun-news-c-123-1-sbly1006-113041-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: टूटा खंभा न बदलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: टूटा खंभा न बदलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
अंबियापुर में पांच दिनों से कई घरों की ठप है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। कछला-शाहबाद रोड पर स्थित गांव अंबियापुर में पांच दिन पहले ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से टूटे बिजली के खंभे को अब तक नहीं बदला गया है। इस कारण यहां कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी विभाग के ध्यान न दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
गांव के भूपसिंह ने बताया कि खंभा टूटने से पांच दिनों से उनकी बस्ती में अंधेरा है। बिजली न मिलने से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं रात को पढ़ाई तक नहीं कर पा रहे है। गांव के लोगों ने इस समस्या को लेकर बिजली उपकेंद्र के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने डीएम से टूटे खंभे को शीघ्र बदलवाए जाने की मांग की। इस मौके पर रोहित कुमार, अमर सिंह, छत्रपाल, विकास कुमार, नीरज कुमार, जसवीर सिंह, ब्रजेश कुमार, गुड्डो देवी, मीरा देवी, विमला देवी, हरवती, गुड़िया आदि मौजूद रहे।