{"_id":"69a7194a825e2f29cb0c17b2","slug":"villagers-protested-against-ignoring-road-construction-standards-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158548-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी, विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी, विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर भाजपा नेता ठेकेदार और ग्रामीणों में होती नोकझाेंक। स्रोत वीडियो ग्रैब
बदायूं। सड़क निर्माण का ठेका जिले के एक भाजपा नेता को ही दे दिया गया। निर्माण में मानकों की अनदेखी कर डाली जा रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता ठेकेदार व ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। ठेकेदार अपने साथियों के साथ मौके से निकल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा जिला महामंत्री सुधीर मौर्य व जिला युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अंकित मौर्य का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ग्रामीण इन दोनों पदाधिकारियों से सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर झड़प करते और खींचतान करते दिख रहे हैं। वीडियो सहसवान तहसील क्षेत्र के जरीफपुर गढ़िया गांव का बताई जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगभग डेढ़ महीने पहले बनी सड़क में मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क निर्माण का ठेका भाजपा नेताओं के पास था। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण का विरोध किया था। पहले वहां काम कर रहे मजदूरों से खींचतान हुई।
विज्ञापन
मजदूरों से विवाद की सूचना मिलने पर दोनों भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों और नेताओं के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें खींचतान और गाली-गलौज की स्थिति भी बनी। हालांकि, इलाके के कुछ संभ्रांत लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। भाजपा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि यह वीडियो लगभग डेढ़ महीने पुराना है।
उन्होंने स्वीकार किया कि मजदूरों से विवाद हुआ था और ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, लेकिन बाद में उन्हें समझा दिया गया था। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।