फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers outraged over lack of action; DM constitutes committee for inquiry.

Budaun News: कार्रवाई न होने पर ग्रामीण आक्रोशित, जांच के लिए डीएम ने गठित की कमेटी

Tue, 11 Aug 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over lack of action; DM constitutes committee for inquiry.
कांवडिया की मौत के मामले में कादरचौक थाने पहुंचे परिजन और ग्रामीण। संवाद
कादरचौक। गौरामई गांव में हाईटेंशन लाइन के लटके तार की वजह से ट्रॉली में फैले करंट से एक कांवड़िये की मौत होने और दस बच्चों के झुलसने के मामले में कार्रवाई न होने पर ग्रामीण आक्रोशित हैं। सोमवार को परिजनों के साथ ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बड़ी संख्या में कादरचौक थाने पहुंचे। मृतक रोहित की पत्नी नेहा ने तहरीर सौंपी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों संग एसएसपी से मिले। इधर, घटना का सच जानने के लिए डीएम अवनीश राय ने एसडीएम-सीओ व विद्युत निगम के अभियंता को शामिल करते हुए जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव गौरामई से रोहित के परिजन और ग्रामीण इकट्ठा होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भरकर कादरचौक थाने पहुंचे थे। ग्रामीणों के थाने पहुंचने की सूचना पर सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह भी पहुंच गए। सीओ के पहुंचने पर काफी देर तक थाने पर वार्ता हुई। परिजनों ने हाईटेंशन लाइन के लटकते तार की वजह से घटना होना बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद सीओ चार लोगों को लेकर एसएसपी अंकिता शर्मा से मिलाने लेकर गए। परिजनों ने एसएसपी को हादसे की परिस्थितियों से अवगत कराते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग रखी। एसएसपी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, मृतक रोहित कुमार की पत्नी नेहा की ओर से थाने में दी गई तहरीर में पुलिस को बताया कि शनिवार को गांव से कांवड़ यात्रा निकल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान हाईटेंशन लाइन के नीचे लटकते हुए तार से डीजे की ट्रॉली छू जाने से उसमें करंट फैल गया, जिससे उसके पति रोहित की मौत हो गई और गांव के कई बच्चे झुलस गए थे। वहीं सोमवार शाम गांव में मृतक रोहित के परिजनों से मिलने पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।



अधिकारियों ने परिजनों को पांच लाख की मदद दिलाने का दिया आश्वासन
बदायूं। ग्रामीण रामकिशोर गुप्ता ने बताया कि रोहित के परिजन एसएसपी अंकिता शर्मा से मिले। परिजनों ने एसएसपी को हादसे की परिस्थितियों और घटनाक्रम से अवगत कराया। परिजनों ने हाईटेंशन लाइन से घटना होना बताया। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन की ओर से जनरेटर से घटना होने की बात गलत बताई।
इसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच कराई जा रही है। उन्होंने मृतक परिवार को मंगलवार तक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 5 लाख रुपये का चेक बतौर आर्थिक सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। परिजनों के साथ एसएसपी से मिलने वालों में कादरचौक ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र राजपूत भी शामिल रहे। लेखपाल अरविंद यादव ने गांव पहुंचकर आर्थिक सहायता राशि के दिलाने के लिए मृतक रोहित कुमार के पहचान संबंधित दस्तावेज भी लिए। संवाद



हादसे की जांच के लिए डीएम ने गठित की जांच कमेटी
बदायूं। घटना की जांच कराने के लिए डीएम अवनीश राय ने कमेटी गठित की है। सोमवार को डीएम की ओर से गठित कमेटी में क्षेत्राधिकारी उझानी और एसडीएम सदर और विद्युत निगम के अभियंता भी शामिल होंगे। यह टीम घटना हाईटेंशन लाइन से हुई या फिर जनरेटर से, इसकी जांच करेंगे। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद घटना का सच हुआ सामने आएगा। अभी ग्रामीण हाईटेंशन लाइन के लटके तार से घटना होने की बात कह रहे हैं। संवाद

एसडीओ ने गौरामई पहुंचकर की लाइन की जांच



बदायूं। विद्युत निगम की ओर से उपखंड अधिकारी प्रशांत वार्ष्णेय ने गौरामई पहुंचकर विद्युत लाइन की स्थिति की जांच की। इस दौरान उनके साथ जेई और लाइनमैन भी रहे। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि एसडीओ ने सोमवार को गांव पहुंचकर घटना स्थल की जांच की, जिसमें विद्युत लाइनें ऊंचाई पर पाई गईं। संवाद


परिजन आज मिलने आए थे। उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। हादसे की जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से कमेटी भी गठित की गई है। तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। - अंकिता शर्मा, एसएसपी



सपा ने एक्स हैंडल पर मृत कांवड़िया के लिए एक करोड़ मांगा मुआवजा
बदायूं। पूरा घटनाक्रम सपा ने अपने सोशल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। सपा ने मृत कांवड़िया के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा सरकार की ओर से देने की मांग की है। साथ ही घायलों का समुचित इलाज फ्री कराने की मांग रखी है। सपा ने एक्स पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर को भी दिखाया है। संवाद

कांवडिया की मौत के मामले में कादरचौक थाने पहुंचे परिजन और ग्रामीण। संवाद

कांवडिया की मौत के मामले में कादरचौक थाने पहुंचे परिजन और ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed