फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villager injured in land dispute fight dies

Budaun News: भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल ग्रामीण की मौत

Wed, 13 Nov 2024 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villager injured in land dispute fight dies
मृतक बालकराम। फाइल फोटो
उझानी/ कछला। भैंसोरा गांव में पांच नवंबर को सगे भाई-भतीजों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे। इसमें घायल बालकराम की इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उनका आगे की कार्रवाई के लिए शव उझानी कोतवाली ले आए। दोनों भाइयों में पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

घायल बालकराम का घटना के अगले दिन से आगरा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी मंगलवार को मौत हो गई। इसके बाद आगरा में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बालकराम के साथ उनके बेटों में नन्हे भी घायल हुआ था। अब उसकी हालत में सुधार है। बालकराम का शव लेकर देर रात कोतवाली पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मौत के बारे में जानकारी दी, बाद में शव गांव ले गए। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बालकराम के बेटे सुधीर की ओर से शेरसिंह, सुखवीर, सौरभ और गौरव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसे हत्या की धाराओं में तरमीम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में दूसरे पक्ष से भी घायल हुए थे दो लोग
भैंसोरा में बालकराम और शेर सिंह के बीच विवाद की असल वजह वह जमीन थी, जो पहले ही तीन भाइयों में बांटी जा चुकी है। बताते हैं कि बंटवारे के बाद बालकराम ने नलकूप का भी निर्माण करा लिया था, लेकिन पिछले कुछेक महीने से शेरसिंह और बेटे फिर से बंटवारा करने की जिद पर अड़ गए थे। वह जब लाठी-डंडे लेकर नलकूप पर पहुंचे तो मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष से शेर सिंह के बेटे ने भी बालकराम, नन्हे और संजय के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शेरसिंह का सैफई के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

मृतक बालकराम। फाइल फोटो

मृतक बालकराम। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed