फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Village-to-village fever spread, increasing malaria patients

Budaun News: गांव-गांव फैला बुखार, बढ़ रहे मलेरिया मरीज

Wed, 06 Sep 2023 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 06 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Village-to-village fever spread, increasing malaria patients
उसावां के गांव भन्द्रा में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सीएमओ ने किया निरीक्षण।संवाद
बदायूं। जिले के गांवों में इन दिनों बुखार का प्रकोप बना हुआ है। आठ-दस विशेष तौर पर संवेदनशील बने हुए हैं। विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों पर शिविर लगाकर दवाओं का वितरण कर रही हैं, लेकिन प्रकोप कम नहीं हो रहा है। जिलेभर में अब तक 20 से अधिक लोग दम भी तोड़ चुके हैं। परिजन उनकी मौत का कारण बुखार ही बता रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग लगातार उन्हें दरकिनार कर रहा है।
विज्ञापन

बुखार के अब तक हजारों मरीज मिल चुके हैं। पीवी मलेरिया के ही 700 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं, वहीं पीएफ मलेरिया के भी करीब एक दर्जन मरीज सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों म्याऊं के गांव बिलहरी में आठ और उझानी के सकरी जंगल में सात लोगों की बुखार के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इधर स्वास्थ्य व मलेरिया विभाग का कहना है कि गांवों में व्याप्त गंदगी के कारण मच्छरों का लार्वा मिल रहा है। मलेरिया विभाग की ओर से लगातार लार्वानाशक का छिड़काव कराया जा रहा है, लेकिन कई ग्राम प्रधान इसमें रुचि नहीं ले रहे। सोमवार को गंदगी मिलने पर डीपीआरओ ने कई सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंद्रा गांव में किया डेंगू-मलेरिया के प्रति जागरूक
उसावां। ग्राम भंद्रा में तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने टीम के साथ भ्रमण कर ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया और डेंगू-मलेरिया से बचाव की जानकारी दी। शिविर लगाकर दवा भी वितरित कराईं। टीम में एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गुप्ता, चिकित्साधीक्षक डॉ. राहुल सिद्धार्थ, डॉ. मसूद, एलटी श्रीनिवास गौतम, परवेज अली, फार्मासिस्ट राजीव कुमार, नवनीत शुक्ला आदि मौजूद रहे। सीएमओ के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें भ्रमण कर रही हैं। जहां भी मरीज मिल रहे हैं, वहां टीमों को भेजकर उनका इलाज कराया जा रहा है। संवाद


उरैना में 78 का स्वास्थ्य परीक्षण, दो मलेरिया के निकले
सैदपुर। कस्बे में बुखार पीड़ित लोग निजी चिकित्सकों और सीएचसी पर अपना इलाज करा रहे हैं। सात वर्षीय खुशी और आठ वर्षीय सना की मौत एक सप्ताह में बुखार से हो चुकी है। नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान ने ईओ को प्रतिदिन दो बार सफाई व्यवस्था और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. फिरासत हुसैन ने बताया कि ग्राम उरैना में आयोजित शिविर में 78 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें दो मलेरिया पॉजिटिव निकले। अभी तक सीएचसी पर मरीजों के परीक्षण में 22 मलेरिया और 11 टायफाइड पॉजिटिव निकल चुके हैं। संवाद

उसावां के गांव भन्द्रा में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सीएमओ ने किया निरीक्षण।संवाद

उसावां के गांव भन्द्रा में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सीएमओ ने किया निरीक्षण।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed