फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Village head shot the young man

ग्राम प्रधान ने युवक को गोली मारी

Sun, 31 May 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Village head shot the young man
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सैफुल्लागंज में शनिवार रात ग्राम प्रधान ने मामूली बात पर एक युवक को गोली मार दी। दो दिन पहले गांव में एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया था। शनिवार देर रात गांव का श्याम सिंह (40) पुत्र अमर सिंह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसी समय ग्राम प्रधान वहां पहुंचा और श्याम सिंह पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। इसका विरोध करने पर ग्राम प्रधान ने उसे तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद आरोपी प्रधान गांव से भाग गया। इसकी सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभी इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ग्राम प्रधान की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed