{"_id":"622b3b128a12bf0e20045bd1","slug":"vijay-won-the-bet-now-he-farming-on-sher-ali-four-bigha-farm-land-in-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी ही नहीं विजय भी जीते: अब शेर अली की चार बीघा खेत पर करेंगे खेती, पढ़ें- समझौते का पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी ही नहीं विजय भी जीते: अब शेर अली की चार बीघा खेत पर करेंगे खेती, पढ़ें- समझौते का पत्र
Fri, 11 Mar 2022 05:35 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 11 Mar 2022 05:35 PM IST
सार
मतगणना के आंकड़ों में एक बार फिर भाजपा सरकार बन रही है। इसके साथ ही विरियाडांडी के किसान विजय सिंह भी जीत गए हैं।
विज्ञापन
विजय (बांए) और शेर अली (दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मतगणना के आंकड़ों में एक बार फिर भाजपा सरकार बन रही है। इसके साथ ही विरियाडांडी के किसान विजय सिंह भी जीत गए हैं। हालांकि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन भाजपा सरकार बनने पर शर्त जरूर लगाई थी। शर्त के अनुसार विजय सिंह अब शेर अली के चार बीघा खेत में एक साल तक फसल करेंगे।
विज्ञापन
शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विरियाडांडी निवासी किसान विजय सिंह और शेर अली के बीच शर्त लगी थी। छह मार्च को दोनों किसान गांव की चौपाल पर बैठे थे। इसी दौरान उनके बीच बहस छिड़ गई। विजय सिंह कह रहे थे कि इस बार फिर से भाजपा सरकार बनेगी। जबकि शेर अली दावा कर रहे थे कि सपा सरकार बनेगी। दोनों अपने दावों पर पक्के थे। इससे उन्होंने शर्त लगा दी कि जिसके अनुसार सरकार बनेगी। वह दूसरे के चार बीघा खेत में पूरे एक साल तक फसल करेगा।
विज्ञापन
वादा पक्का था इससे उन्होंने लिखा-पढ़त कराना भी जरूरी समझा। उनके बीच एक सहमति पत्र लिखा गया, इस पर तमाम ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए थे। इधर, बृहस्पतिवार सुबह मतगणना शुरू हुई तो भाजपा सरकार बनने के आसार नजर आए। शाम तक ये साफ हो गया कि इस बार फिर भाजपा सरकार ही बनेगी। इससे शेर अली अपनी शर्त हार गए और विजय सिंह जीत गए। अब विजय सिंह शेर अली के चार बीघा खेत में एक साल तक फसल करेंगे।
विज्ञापन
शर्त तो शर्त है,..गांव के बाहर देंगे चार बीघा खेत
मतगणना के नतीजों को देखकर शेर अली ने अपनी हार स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि जिस तरह से आंकड़े देखने को मिले हैं। उसके अनुसार विजय सिंह शर्त जीत गए। फायदा और नुकसान तो लगा रहता है। शर्त तो शर्त है, इससे वह गांव के आधा किलोमीटर दूर स्थित चार बीघा खेत विजय सिंह को देंगे।
समय बताएगा खेत लेंगे या नहीं
मतगणना के आंकड़ों को देखकर विजय सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वह भले ही शर्त जीत गए हैं। वह खेत लेंगे या नहीं ये तो समय बताएगा। पहले वह शेर अली की भी स्थिति देखेंगे। तब इस बात का निर्णय लेंगे।