{"_id":"67a4fb01e85dbb0f270ec951","slug":"vigilance-team-conducted-checking-campaign-in-the-city-19-cases-registered-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133941-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विजिलेंस टीम ने शहर में चलाया चेकिंग अभियान, 19 मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विजिलेंस टीम ने शहर में चलाया चेकिंग अभियान, 19 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
शहर में चेकिंग करती विजिलेंस की टीम। स्रोत -बिजली विभाग
बदायूं। लखनऊ, बरेली और शाहजहांपुर की विजिलेंस व विद्युत निगम की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के कई मोहल्लों में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बिजली चोरी समेत अन्य मामलों में 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे से विजिलेंस एवं विद्युत निगम की टीम ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने शहर के मोहल्ला कबूलपुरा, जामा मस्जिद, छोटी ज्यारत, नवादा, लौटनपुरा, पांच पाकड़, नई सराय, संगीता चौक, पनवड़िया समेत कई गली-मोहल्लों में विद्युत चोरी का सघन अभियान चलाया।
इस दौरान विद्युत चोरी, बकायेदारी में कटे कनेक्शन दोबारा जुड़े मिलने, संदिग्ध मीटर पकड़े जाने के मामलों में 19 मुकदमे दर्ज कराए गए। टीम ने 100 से अधिक उपभोक्ताओं के विद्युत भार में बढ़ोतरी की। एक लाख से अधिक बकाया बिल पर 35 कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा 10 हजार रुपये से अधिक के 150 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, टीम ने 15 संदिग्ध मीटर पाए। जिन्हें उखाड़ लिया गया। अभियान के दौरान 35 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन
आठ टीमों ने शहर में चलाया चेकिंग अभियान
शहर में चेकिंग के लिए अलग-अलग आठ टीमें गठित की गईं। इसमें लखनऊ से आए निदेशक योगेश कुमार, मुख्य अभियंता बरेली क्षेत्र द्वितीय राघवेंद्र, मुख्य अभियंता मनोज कुमार सिंहा, अधीक्षण अभियंता उपकार कुमार, अधीक्षण अभियंता स्मार्ट मीटर प्रमोद कुमार सागर, अधिशासी अभियंता रंजीत सिंह, अधिशासी अभियंता राधेश्याम, अधिशासी अभियंता नीरज गर्ग के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता प्रभारी नागेंद्र सिहं, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार कटारिया, उपखंड अधिकारी सुमित कुमार साहू, अधिशासी अभियंता टेस्ट कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में बदायूं, बरेली, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर की अधिकारियों की आठ टीमें गठित की गईं।