फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vidya Gyan preliminary entrance exam will be held at six centres

Budaun News: छह केंद्रों पर होगी विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा

Fri, 28 Nov 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vidya Gyan preliminary entrance exam will be held at six centres
बदायूं। विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को व्यवस्थित, पारदर्शी कराने के उद्देश्य से कुल छह परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में छात्राएं शामिल होंगी, जबकि दूसरी पाली में छात्र परीक्षा देंगे। विभागीय अधिकारियों ने सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिले में रविवार को पहली पाली में 2577 छात्राएं परीक्षा देंगी। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 399, इस्लामियां इंटर कॉलेज में 543, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला में 274, नेहरू इंटर कॉलेज अलापुर में 367, मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली में 510 और प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में 484 छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर परीक्षा से पहले ही व्यवस्थापकों को समय से पहुंचकर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पाली में 1521 छात्राें की परीक्षा होगी। इसमें श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 213, इस्लामियां इंटर कॉलेज में 289, संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला में 189, नेहरू इंटर कॉलेज अलापुर में 213, मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली में 311 और प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में 306 छात्रों को केंद्रवार बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, कक्ष निरीक्षण को पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर भी आदेश जारी किए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए यह परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कक्षा पांच में पंजीकृत छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed