{"_id":"68fe79a42e02a2788201eabd","slug":"video-of-molestation-of-girls-goes-viral-report-filed-against-three-youths-badaun-news-c-4-1-bly1014-753646-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवतियों से छेड़खानी का वीडियो वायरल, तीन युवकों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवतियों से छेड़खानी का वीडियो वायरल, तीन युवकों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उसहैत। क्षेत्र के एक गांव में दो युवतियों से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। घटना का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी रविन्द्र पुत्र प्रताप से जुड़ा है, जो अपनी रिश्तेदारी में गंगी नगला गांव आया हुआ था। वहीं रविन्द्र ने अपने रिश्तेदार गंगी नगला निवासी अश्वनी पुत्र राजेश और गौतम पुत्र सर्वेश के साथ मिलकर एक घर में घुसकर दो युवतियों से छेड़खानी की कोशिश की।
युवतियों के शोर मचाने पर उनके चाचा मौके पर पहुंच गए। घटना को देख लिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए, जिन्होंने तीनों आरोपियों को दौड़ा लिया। इस दौरान घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद