{"_id":"683ca2db0099987bcb0d7e67","slug":"video-of-liquor-party-in-medical-superintendents-office-goes-viral-badaun-news-c-123-1-sbly1035-140404-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चिकित्साधीक्षक के कक्ष में शराब पार्टी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चिकित्साधीक्षक के कक्ष में शराब पार्टी का वीडियो वायरल
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। शनिवार देर शाम से शराब पार्टी के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है, यह तय नहीं है, लेकिन इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी के चिकित्साधीक्षक का कक्ष दिख रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दीवारों पर महापुरुषों की फोटो लगी हैं और कुर्सियां खाली है। मेज पर रखी खाली बोतल, भगोने में नॉनवेज का शोरबा और हड्डियां खुली पॉलिथीन में दिख रही हैं। मेज पर रखी चिकित्साधीक्षक की नेम प्लेट है। वीडियो वायरल की सच्चाई को लेकर अमर उजाला कोई पुष्टि नहीं करता है। चिकित्साधीक्षक डा. राजकुमार गंगवार ने बताया कि वीडियो बनाकर वायरल करना किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है। अगर किसी ने उनके कक्ष में पार्टी की होती तो वह भी वीडियो में नजर आता। खाली कुर्सियों को देखकर तो यह लग रहा है कि साजिश के तहत ही खाली बोतल और नॉनवेज का भगौना लाकर वहां पर वीडियो बनाया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
पहले बीयर पार्टी, फिर हींग बेची... ऐसे भी वीडियो हो चुके हैं वायरल
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से वीडियो वायरल होना कोई नई बात नहीं है। करीब सात- आठ साल पहले एक कक्ष में बीयर पार्टी होने का वीडियो भी वायरल हुआ था। उस वक्त वायरल वीडियो में एक कर्मचारी के साथ नर्सिंग स्टॉफ की दो सदस्य भी थीं। वीडियो में दिखे तीनों कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया था। इसके बाद परिसर में एक चिकित्साधीक्षक का साइकिल पर सवार होकर हींग बेचते किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इस वायरल वीडियो में वह हींग ले लो... जोर- जोर से यह कहते हुए सुने गए थे। हींग बेचने का वीडियो काफी चर्चा में रहा था।