{"_id":"677adff5011560bed6045fd3","slug":"vhps-social-harmony-journey-will-start-from-ujhani-badaun-news-c-123-1-sbly1001-132277-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी से प्रारंभ होगी विहिप की सामाजिक समरसता यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी से प्रारंभ होगी विहिप की सामाजिक समरसता यात्रा
Mon, 06 Jan 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। विश्व हिंदू परिषद की बैठक रविवार को सामाजिक समरसता यात्रा को लेकर हुई। परिषद के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम ने कहा कि यह यात्रा हिंदू-हिंदू एक रहे, भेदभाव को नहीं सहे के उद्देश्य पर कार्य करेगी। यात्रा सात जनवरी से उझानी के श्री कृष्ण गो आश्रय स्थल से प्रारंभ होगी।
यात्रा उझानी से होकर बिल्सी, बिसौली, आसफपुर, फैजगंज बेहटा, बिसौली, वजीरगंज, शहर में लोटनपुरा, नेकपुर, कुंवरगांव आदि कई स्थानों पर पड़ाव लेती हुई आंवला को प्रस्थान करेगी। आंवला से यह यात्रा बहेड़ी और फिर बरेली में 14 जनवरी को विसर्जित होगी। यात्रा का उद्देश्य विश्व हिंदू परिषद की ओर से हिंदू धर्म की सभी जाति बिरादरियों को एकत्र करने का है। इस मौके पर अरविंद गुप्ता मौजूद रहे।