{"_id":"69b31c6a7706f1472109b506","slug":"vhp-submits-memorandum-to-dm-demanding-fair-investigation-into-namaz-case-badaun-news-c-123-1-sbly1001-159142-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नमाज प्रकरण में निष्पक्ष जांच हो, विहिप ने डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नमाज प्रकरण में निष्पक्ष जांच हो, विहिप ने डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विभाग संगठन मंत्री योगेश के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को डीएम अवनीश कुमार राय से मिले। उनको ज्ञापन देकर उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली में नमाज अदा किए जाने के प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन में जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय परिसर में नमाज पढ़े जाने के मामले की जांच बेसिक शिक्षा विभाग की टीम की ओर से की गई थी। आरोप है कि जांच में नमाज पढ़ाने के कथित दोषी अन्य शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, जबकि नमाज अदा करने से रोकने वाली शिक्षिका किरण देवी को निलंबित कर दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में विद्यालय के कई बच्चों ने स्पष्ट रूप से नमाज पढ़ाने वाले शिक्षकों के नाम लिए हैं। इतना ही नहीं, ग्रामवासियों से हुई बातचीत के दौरान प्रधानाध्यापक ने भी विद्यालय परिसर में नमाज अदा किए जाने की बात स्वीकार करते हुए आगे से ऐसा न होने की बात कही थी।
विज्ञापन
बावजूद इसके दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई न होना और शिक्षिका किरण देवी पर निलंबन की कार्रवाई होना पक्षपातपूर्ण जांच को दर्शाता है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने मांग की कि निर्दोष शिक्षिका पर की गई निलंबन की कार्रवाई तत्काल वापस ली जाए। दोषी शिक्षकों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, डीएन शर्मा, महिषा सिंह आदि मौजूद रहे।