फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Veterinarian who went for a walk died in a road accident

घूमने निकले पशु चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 29 Oct 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Veterinarian who went for a walk died in a road accident
मृतक बच्चा सिंह यादव
शुक्रवार शाम लालपुल के नजदीक हुआ हादसा
विज्ञापन

टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला
बदायूं। शहर के लालपुल क्षेत्र में पशु चिकित्साधिकारी बच्चा सिंह यादव (58) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शुक्रवार शाम घूमने के लिए निकले थे कि तभी मुक्तिधाम के सामने किसी वाहन की चपेट में आए गए। उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पशु चिकित्सा अधिकारी बच्चा सिंह यादव मूलरूप से कौशांबी जिले के गांव दरहा के रहने वाले थे, लेकिन उनका परिवार इस समय लखनऊ में मकान बनाकर रह रहा है। वह लालपुल स्थित जिला पशु चिकित्सालय में तैनात थे। बताते हैं कि वह दिवाली की छुट्टियां बिताकर शुक्रवार को ही लखनऊ से लौटे थे। शाम करीब 7.30 बजे बजे वह लालपुल की ओर पैदल टहलने जा रहे थे। इसी दौरान मुक्ति धाम के सामने अचानक किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जब राहगीरों ने सड़क पर उनका शव पड़ा देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वाले लखनऊ से आ रहे हैं। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed