फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicles will pass through Ujhani-Kachla till November 10

दस नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू, उझानी-कछला होकर गुजरेंगे वाहन

Mon, 07 Nov 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will pass through Ujhani-Kachla till November 10
बदायूं। पुलिस की ओर से सात से 10 नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। ककोड़ा मेला आने-जाने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को उझानी, कछला और कासगंज होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य स्नान आठ नवंबर को है। 15 तारीख तक कादरचौक-बदायूं रोड ज्यादा व्यस्त रहेगा। यह ककोड़ा मेला ही नहीं, कासगंज, मैनपुरी, इटावा आदि जिलों को भी जोड़ता है। इस रोड पर ज्यादा भीड़भाड़ न हो, इसलिए पुलिस प्रशासन ने 10 नवंबर तक अन्य वाहनों के लिए रूट डायवर्जन कर दिया है।
विज्ञापन

यह सोमवार सुबह आठ बजे से 10 नवंबर रात तक लागू रहेगा। तब तक कादरचौक से होकर गंजडुडवारा, अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी आने-जाने वाले वाहन उझानी, कछला और कासगंज होकर गुजरेंगे। यह रूट डायवर्जन ककोड़ा मेला आने-जाने वाले वाहनों पर लागू नहीं किया गया है। इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी राजकुमार ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
एडीजी राजकुमार रविवार शाम ककोड़ा मेला पहुंचे। उन्होंने मेला से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। मेला में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मेला का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था परखी। वहीं, नवागत डीएम मनोज कुमार ने भी ककोड़ा में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी डॉ. ओपी सिहं, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, सीओ उझानी शक्ति सिंह, सीओ सुनील कुमार और कई इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

आज से शुरू हुई प्राइवेट बस सेवा
जिला बस ऑपरेटर अध्यक्ष ओमकार सिंह की मौजूदगी में प्राइवेट बस स्टैंड पर ककोड़ा मेला संचालन के लिए 33 गाड़ियों के पर्ची डालकर बसों का संचालन किया गया। इसके तहत प्राइवेट बस स्टैंड से सात से सुबह छह बजे से बसों का संचालन होगा। ओमकार सिंह ने कहा कि बस का नंबर तभी दिया जाएगा, जब वह अपना परमिट यूनियन के समक्ष प्रस्तुत करेगी। जिस गाड़ी का परमिट नहीं होगा, उसका संचालन नहीं किया जाएगा। बस यूनियन के कोषाध्यक्ष राजीव जैन, मंटू गुप्ता, शरद गुप्ता, साजिद अली, शराफत मियां, प्रवेश कुमार, विनोद कुमार शर्मा, राशिद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed