फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicles running on the roads without reflectors

Budaun News: सड़कों पर बिना रिफ्लेक्टर दौड़ रहे वाहन

Tue, 18 Nov 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Vehicles running on the roads without reflectors
बिसौली में बिना रिफ्लेक्टर ट्रैक्टर-ट्र्राली। संवाद
बदायूं। कोहरा पड़ने के साथ ही जिले भर में सड़कों और हाईवे पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। बड़ी संख्या में ऐसे वाहन देखे जा सकते हैं, जिन पर रिफ्लेक्टर ही नहीं लगे हैं। इसी तरह खतरनाक मोड़ों पर भी अनदेखी की जा रही है। सोमवार की रात व मंगलवार दिन में की गई पड़ताल में व्यवस्था देखी तो कई जगहों पर खामियां नजर आईं। नवादा चौराहे से मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे व बरेली की तरफ बड़े वाहनों का रात में आवागमन होता है, लेकिन यहां पर ज्यादातर वाहन बिना रिफ्लेक्टर के ही दौड़ते हुए नजर आए। मंगलवार शाम सात बजे देखी गई स्थिति में अव्यवस्था दिखी। यह तब है जब यहां पर पुलिस चौकी है। कई बार इन मार्गों पर बड़े हादसे भी हाे चुके हैं।
विज्ञापन


7:20 बजे: पटेल चौक
बाइपास पर पटेल चौक के पास तमाम वाहन तेजी से दौड़ते हुए नजर आए, जिनपर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। इसके अलावा इनको चेक करने वाला भी कोई नजर नहीं आ रहा था। जबकि यहां खतरनाक मोड़ है। 7:45 बजे: लावेला चौक लावेला चौक से हाईवे की ओर को कई बड़े छोटे-वाहन बिना रिफ्लेक्टर के दौड़ते हुए दिखे। साथ ही शहर में भी वाहनों की संख्या अधिक रही, जिनपर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। ऐसी ही स्थिति जेल रोड व पुलिस लाइन चौराहे पर नजर आई।
विज्ञापन


8:10 बजे: बिसौली आंवला रोड
बिसौली से आंवला व सहसवान रोड़ पर कई गन्ने से भरे ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रालियां ऐसी दिखाई दी, जिन पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। कुछ वाहनों की लाइटें भी खराब पड़ी थी। ऐसे में इन वाहनों से कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्दी बढ़ने के साथ ही वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवाने का शुरू किया जा रहा है। कोहरा आने से पहले सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवा दिए जाएंगे। गन्ने की ट्रॉली पर तीन मीटर लाल रंग का कपड़ा जिसपर रेडियम भी लगा होगा। उसको लगवाने की तैयारी है। जल्द ही सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवा दिए जाएंगे।

अमरीश कुमार , एआरटीओ प्रर्वतन
---------------------



सभी थाना प्रभारियों व यातायात कर्मियों को रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोहरा का मौसम आने से पहले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने का काम पूरा करा दिया जागएा।


अशोक कुमार सिंह, सीओ यातायात

बिसौली में बिना रिफ्लेक्टर ट्रैक्टर-ट्र्राली। संवाद

बिसौली में बिना रिफ्लेक्टर ट्रैक्टर-ट्र्राली। संवाद

बिसौली में बिना रिफ्लेक्टर ट्रैक्टर-ट्र्राली। संवाद

बिसौली में बिना रिफ्लेक्टर ट्रैक्टर-ट्र्राली। संवाद

बिसौली में बिना रिफ्लेक्टर ट्रैक्टर-ट्र्राली। संवाद

बिसौली में बिना रिफ्लेक्टर ट्रैक्टर-ट्र्राली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed