फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicle prices drop by 10%, prompting a surge in bike and scooter buyers

Budaun News: 10 प्रतिशत कम हुए वाहनों के दाम, बाइक व स्कूटी खरीदने वालों की भीड़

Tue, 23 Sep 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Vehicle prices drop by 10%, prompting a surge in bike and scooter buyers
हाजी राशिद सैफी - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। जीएसटी के स्लैब में हुए बदलाव से कई चीजें सस्ती हो गई हैं। इसकी वजह से नवरात्र के पहले दिन सोमवार को वाहन बाजार में अधिक भीड़ रही। यहां 10 प्रतिशत की छूट मिली। इसके अलावा अन्य वस्तुओं के भी दाम कम हुए हैं। अभी दैनिक उपयोग की वस्तुएं पुराने दामों पर ही दुकानदार बेच रहे हैं।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन से ही जीएसटी के नए स्लैब लागू हो गए हैं। सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती करते हुए लोगों को राहत दी है। पिछले दिनों इसकी घोषणा की गई थी। इससे रोजमर्रा और खाने-पीने की कई चीजों सस्ती हुई हैं। ऐसे में अगर कोई दुकानदार कीमत कम न करे तो आप उसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

150 बाइक और 60 स्कूटी बिकी
नवरात्र के पहले दिन जिले के सभी शोरूम से 150 बाइकें व 60 स्कूटी की बिक्री हुई है। इसके साथ ही पांच कार, 20 ई रिक्शा, पांच ट्रैक्टर भी खरीदे गए। नवरात्र के दिनों में बिक्री और बढ़ने की संभावना है।
---------------------------------
मोबाइल व इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की दुकानों पर भी भीड़
जीएसटी कम होने से मोबाइल खरीदने के लिए भी दुकानों पर लोगों की भीड़ रही है। सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाके के बाजारों में मोबाइल खरीदारों की भीड़ देखी गई।
--------------------------------------

खाने-पीने की यह चीजें हुईं सस्ती

जीएसटी स्लैब में बदलाव से बिस्किट, नमकीन, पैक्ड फूड, डेयरी प्रोडक्ट्स और प्रोसेस्ड फूड जैसी चीजें सस्ती हुई हैं। पहले घी, मक्खन आदि पर 12 प्रतिशत जीएसटी था। अब पांच प्रतिशत कर दिया गया है। इससे सौ रुपये पर अब सात रुपये की बचत हाेगी।
------------------------------------

आम लोगों को सीधा फायदा
खुदरा व्यापारियों का कहना है कि दरों में कटौती का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। इससे त्योहारी सीजन में बिक्री भी बढ़ेगी। व्यापारियों ने बताया कि सरकार की नीति उपभोक्ताओं व कारोबारियों दोनों के लिए लाभकारी है। जीएसटी दरों के कम होने से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान सस्ते होंगे और खपत बढ़ेगी।

----------------------------

नई दरों को किया जा रहा अपडेट
नई दरों के हिसाब से मूल्य अपडेट किए जा रहे हैं। व्यापारियों की खुशी इस बात में है कि ज्यादा स्लैब के चक्कर में बिक्री बढ़ेगी। त्योहार पर इसका लाभ जनता और दुकानदार को है। - नवनीत गुप्ता, व्यापारी
----

एसी, टीवी, साबुन, शैंपू आदि की कीमतें घटीं
कई उत्पादों जैसे एसी, टीवी, साबुन, शैंपू आदि की कीमतें घट गईं हैं। अब ये उत्पाद 18 प्रतिशत के स्लैब में आएंगे। इसके लिए अपने शोरूम पर डिस्काउंट के बड़े बैनर व पोस्टर लगाए जाएंगे। - हाजी राशिद शैफी, व्यापारी
-----------------------------


ग्राहक बढ़े है, पहले से ही कर रहे थे इंतजार
नई दरें लागू होने के बाद बाजार में बिक्री बढ़ी है। ज्यादातर ग्राहक नई दर के कम होने का इंतजार कर रहे थे। जीएसटी रेट कम होने की घोषणा के बाद से व्यापारी भी कम माल मंगा रहे थे। - सलिल वाष्र्णेय, रेडिमेड विक्रेता
--------------------------
नई दर से सबका फायदा
जीएसटी की नई दरें लागू होने से व्यापारी और आम लोगों को फायदा होगा। इससे कारोबार में बढ़ोतरी होगी। बाजार में ग्राहक बढ़ेगा। सरकार का यह अच्छा कदम है। इसका आने वाले समय में व्यापक स्तर पर फायदा दिखेगा। - राजीव गुप्ता, व्यापारी
-----------------------

ऑफर के साथ-साथ टैक्स घटने का फायदा मिलेगा
रिटेल स्टोर से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म तक हर जगह ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर के साथ-साथ टैक्स घटने का फायदा मिलेगा। आम लोगों को सस्ते उत्पाद मिलने लगा है। अब मांग बढ़ेगी। उद्योगों को लाभ होगा। - केबी गुप्ता, व्यापारी
--------------------------------------

हाजी राशिद सैफी

हाजी राशिद सैफी- फोटो : अमर उजाला

हाजी राशिद सैफी

हाजी राशिद सैफी- फोटो : अमर उजाला

हाजी राशिद सैफी

हाजी राशिद सैफी- फोटो : अमर उजाला

हाजी राशिद सैफी

हाजी राशिद सैफी- फोटो : अमर उजाला

हाजी राशिद सैफी

हाजी राशिद सैफी- फोटो : अमर उजाला

हाजी राशिद सैफी

हाजी राशिद सैफी- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed