फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vasant Panchami was celebrated with havan and prayers.

Budaun News: हवन-पूजन कर मनाई वसंत पंचमी

Sat, 24 Jan 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami was celebrated with havan and prayers.
श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत स्वंय
बदायूं। वसंत पंचमी पर जिले भर में आयोजन हुए। स्कूलों में बच्चे पीले रंग के वस्त्रों में पहुंचे। कई जगह भंडारे भी हुए। मंदिरों में हवन पूजन कराए गए।
विज्ञापन

शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मां सरस्वती के जन्मोत्सव पर हवन हुआ। हवन कार्यक्रम पंडित दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा एवं कृष्णा हरी शर्मा ने संयुक्त रूप से संपन्न कराया। इस दौरान प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, सोनिका गुप्ता, अनुराग आदि मौजूद रहे।
लिलिपुट प्ले स्कूल में निर्देशिका प्रतिभा गुप्ता ने बच्चों को विद्या व ज्ञान का महत्व बताया। विद्यालय में बच्चे पीले रंग के वस्त्र पहनकर आए। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा, दिव्या, मानसी, शिखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

ब्लूमिंगडेल में विशेष प्रार्थना सभा हुई। अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर में रामचरितमानस का पाठ हुआ। प्रभारी हेमंत कुमार दुआ ने बताया कि पांच दिवसीय प्रभातफेरी ने नगर को भक्ति के रंग में रंग दिया।
बगरैन। सरस्वती विद्या मंदिर में हवन-पूजन हुआ। मुख्य यजमान सुनील सुमन एवं उनकी धर्मपत्नी रहीं।
दहगवां। गुरु विरजानंद सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंधन समिति एवं छात्रों ने मां सरस्वती का हवन पूजन किया। नवीन प्रवेश कर बच्चों का वेदारंभ संस्कार हुआ। पर जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, मयंक गुप्ता, जगदीश शर्मा, लोकमान वर्मा, राजेंद्र गुप्ता आदि रहे।



दबतोरी। सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल परसिया में मां सरस्वती पूजन के बाद खीर का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज यादव, अलका देवी, संजीव मिश्रा, अक्षय आदि मौजूद रहे।

उसावां। हनुमान गढ़ी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दर्शन किए। पुजारी मुकेश मिश्रा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। रात तक मंदिर संकीर्तन किया गया।
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में पीजी से केजी तक बच्चे पीले रंग के परिधान में नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इधर, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल, एसएम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, फ्यूचर लीडर्स स्कूल, सुंदरनगर स्थित एसकेएलएम स्कूल में भी मां सरस्वती की पूजा कर शिक्षकों पर्व मनाया।

प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को मिले पुरस्कार
बदायूं। शेखूपुर स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में शिखर विज्डम क्वेस्ट प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरमैन सुभाष चन्द्र, अध्यक्ष डॉ. आर के वर्मा ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। संवाद




श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर कराया भंडारा
बिल्सी। खैरी रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा के निकट शुक्रवार को वसंत पंचमी और मां सरस्वती के जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा कराया। इससे पूर्व नगर में निकाली वसंत पंचमी शोभायात्रा का श्री बालाजी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। आयोजन में रामनिवास देवल, अरविंद राठौर, रामभरोसे लाल, जितेंद्र माहेश्वरी, ऋतिक देवल, भुवनेश गुप्ता, मुकेश कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद



गंगा में लगाई डुबकी, घाट पर की पूजा-अर्चना
उझानी। वसंत पंचमी पर शुक्रवार को कछला गंगाघाट पर जुटे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद पूजन किया। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच हवन कराए। देवी सरस्वती के स्तुति करते हुए प्रसाद भी वितरित किया गया।
कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार तड़के से ही शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। मां गंगा के पूजन के दौरान पुरोहितों से कई श्रद्धालुओं ने हवन भी कराए। मंत्रोच्चार के बीच देवी सरस्वती से लोक कल्याण और ज्ञान रूपी ज्योति जलाए रखने की कामना की गई। गंगा स्नान का दौर दोपहर बाद तक चला।

पुरोहित सुनील शर्मा ने बताया कि वसंत पंचमी पर गंगा स्नान और पूजन का विशेष महत्व है। नगर पंचायत और पुलिस कर्मियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को इंतजाम भी किए गए। संवाद







आज से शुरू होगा वसंत पंचमी मेला



बिल्सी। ग्राम खुशहालपुर-करियामई स्थित देवस्थानम रिहार पर वसंत पंचमी मेला 24 से 30 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र उपाध्याय, संरक्षक लज्जावती एवं प्रबंधक भूरे सिंह मीना ने बताया कि मेले में प्रतिदिन रासलीला, नाटक एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बच्चों व युवाओं के मनोरंजन के लिए झूले, खेल तमाशे, दुकानों एवं प्रदर्शनी की भी व्यवस्था रहेगी। मेले का पूजन 23 जनवरी को किया गया। संवाद

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत स्वंय

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत स्वंय

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत स्वंय

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत स्वंय

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत स्वंय

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत स्वंय

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत स्वंय

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत स्वंय

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत स्वंय

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्त्रोत स्वंय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed