{"_id":"60fb12988ebc3e57fd78c935","slug":"van-and-bike-collided-at-dahgwan-intersection-woman-dies-badaun-news-bly454105783","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहगवां चौराहे पर वैन और बाइक भिड़ी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहगवां चौराहे पर वैन और बाइक भिड़ी, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर (बदायूं)। शुक्रवार अपराह्न दहगवां चौराहे पर पहिया पंक्चर होने से एक वैन बाइक से टकरा गई। बाद में डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार महिला सूरजवती की जान चली गई। जबकि पांच लोग इसमें घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी सूरजवती (45) पत्नी रामफल शुक्रवार दोपहर बाद अपने बेटे भोला के साथ बाइक पर कादराबाद से देवी की जात करके लौट रहीं थीं। रास्ते में उनकी बाइक दहगवां चौराहे पर पहुंची थी कि तभी अचानक पीछे से आई वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे पहले वैन का पहिया पंक्चर होने से अनियंत्रित हो चुकी थी। ड्राइवर ने संभालने की कोशिश की लेकिन वैन नियंत्रित नहीं हुई और बाइक को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। फिर सड़क पर जाकर पलट गई। हादसे में मां-बेटे समेत वैन सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां महिला सूरजवती की मौत हो गई। उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बाकी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।