फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Valuables worth lakhs, including jewelry and cash, stolen after breaking into two houses.

Budaun News: दो घरों में नकब लगाकर जेवर और नकदी समेत लाखों का माल चोरी

Sun, 26 Jul 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Valuables worth lakhs, including jewelry and cash, stolen after breaking into two houses.
गांव बझेड़ा नूतन में चोरों ने मकान के पीछे से लगाया नकब। संवाद
ओरछी। थाना फैजगंज बेहटा के गांव बझेड़ा नूतन में दो घरों में पीछे से नकब लगाकर चोर सोने-चांदी के जेवर, नकदी, कपड़े आदि समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना फैजगंज के गांव बझेड़ा नूतन में शुक्रवार रात सुरेंद्र सिंह यादव के परिवार के लोग गर्मी के कारण घर के बरामदे व आंगन में सो रहे थे। घर के कमरों के गेट बंद कर दिए गए थे। शुक्रवार की रात्रि में मकान के पीछे खेतों से आए चोरों ने एक कमरे की पिछली दीवार में नकब लगा लिया और कमरे में रखा संदूक निकालकर ले गए।
विज्ञापन

कमरे के अंदर से कुंडी लगा दी ताकि गृहस्वामी के परिवार का कोई सदस्य जाग भी जाए तो कमरे में न आ सके। परिजनों ने बताया कि बक्से में रखी सोने की 10 ग्राम की कंठी, डेढ़ सौ ग्राम के खंडुआ, 100 ग्राम की चेन, चांदी की दो चीजें, 10 साड़ी, 11 जोड़ी पेंट-शर्ट और 18 हजार रुपये चोर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने बराबर में रह रहे डॉ. गंभीर सिंह यादव के मकान में भी नकब लगाया। उनकी अलमारी और संदूक से सोने की लौंग, सोने की झूमरी, पांच साड़ी और छह जोड़ी पेंट-शर्ट और पांच हजार रुपये चुरा ले गए हैं। डॉ. गंभीर सिंह घर में अकेले थे और आंगन में सो रहे थे। पत्नी व बच्चे ससुराल गए हुए हैं। दो पड़ोसी घरों में एक ही रात में लाखों की चोरी होने से गांव में चोरों का खौफ व्याप्त है।
इससे पूर्व चोर एफएम हाईवे पर एक नवनिर्मित कॉलोनी के दो ट्रांसफार्मरों से तेल चुराकर ले गए थे। बुधवार को सुरेनी पापड़ी में दो घरों में नकब लगाकर चोरी की गई थी। ग्रामीणों का कहना है देहात क्षेत्र में पुलिस की गश्त नहीं हो रही है, जिससे आए दिन किसी न किसी गांव में चोरी की वारदात हो जाती हैं।
ओरछी चौराहे पर पुलिस चौकी बनाने को दान में मिली जमीन पड़ी है लेकिन पुलिस विभाग यहां चौकी का निर्माण नहीं करा रहा है। चौकी निर्माण होने से सीमावर्ती इलाके में बदमाशों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा सकती है।
बिसौली सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने चोरी की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।






भवन निर्माण की दुकान से एक लाख की चोरी
इस्लामनगर। बिल्सी रोड पर भवन निर्माण की दुकान का कुंडा काटकर चोर लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
कस्बा निवासी नितिन की बिल्सी रोड पर भवन निर्माण की दुकान है। शुक्रवार की रात उनकी दुकान में पीछे के गेट का कुंडा काटकर चोर स्टील का सामान, वेल्डिंग का सामान, दो ट्रैक्टर की बैटरी, अल्टीनेटर व लगभग 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना की रात नितिन किसी कार्य से दिल्ली गए हुए थे। शनिवार को लौटे तो उन्हें चौकीदार से घटना की जानकारी हुई। इसलिए घटना की तहरीर नहीं दे पाए। फोन पर पुलिस को सूचना दी, जिसपर थाने के दरोगा गौतम पांडे ने मौका-मुआयना किया।

नितिन ने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। बिल्सी सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि चोरी मामला संज्ञान में आया है जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed