फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Valmiki procession with floats

झांकियों और काली अखाड़ों संग शहर में निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा

Sat, 15 Oct 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Valmiki procession with floats
शोभायात्रा में शामिल काली का अखाड़ा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। वाल्मीकि जयंती पर शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जयकारों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में स्वचालित झांकियों और काली अखाड़ों ने लोगों का मन मोह लिया। भगवान शिव, मां पार्वती व भगवान श्रीकृष्ण और राधा की झांकी को बहुत सराहा गया। उसावां में भी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शहर में शोभायात्रा खेड़ा नवादा स्थित वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ हुई। नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मनोज मसीह, कमेटी अध्यक्ष चंद्रपाल वाल्मीकि ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा शुरू कराई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया और भगवान वाल्मीकि की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि का रथ, भगवान शिव-पार्वती, भगवान श्रीकृष्ण-राधा समेत एटा से आई झांकियां, काली अखाड़ा, दुर्गा महिषासुर की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में मुजफ्फरनगर और बहजोई का डीजे भी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में अरविंद वाल्मीकि, कुक्कू वाल्मीकि, विकास, लखन रोहिले, रवि बाबू, अतुल लंकेश,विनय रोहिल, नवीन विधार्थी, अनिल विराट, सुरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उसावां। कस्बे के वार्ड संख्या सात में वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो पुराना बाजार, यादव बस्ती, प्राइमरी स्कूल, बिजलीघर तिराहा, मुरादाबाद-फरुर्खाबाद हाईवे, हनुमान गढ़ी मंदिर आदि स्थानों से होती हुई पुन: मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई। वाल्मीकि व अन्य देवताओं का स्वरूप धारण करे बालक और बालिकाएं आकर्षण का केंद्र रहे। जगदीश चंद्र, राहुल, विजय वाल्मीकि, मनोज, संजू , धीरपाल, रामऔतार, राजाराम, प्यारेलाल, तेजराम आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा में शामिल वाल्मीकि की झांकी। संवाद

शोभायात्रा में शामिल वाल्मीकि की झांकी। संवाद- फोटो : BADAUN

वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल राधा कृष्ण की झांकी। संवाद

वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल राधा कृष्ण की झांकी। संवाद- फोटो : BADAUN

वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल झांकी । संवाद

वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल झांकी । संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed