{"_id":"737de2f4343566c2d08c639ad7c595bb","slug":"valentine-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर ‘यूरोपियन कल्चर’ का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर ‘यूरोपियन कल्चर’ का पुतला फूंका
उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 14 Feb 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर यूरोपियन कल्चर के खिलाफ शनिवार को वीपी सिंह स्मारक विद्या मंदिर की छात्राएं सामने आ गईं। उन्होंने भारतीय संस्कृति को मजबूत रखने पर जोर दिया। साथ ही यूरोपियन कल्चर का पुतला बनाकर फूंक दिया।
वेलेंटाइन डे पर गोष्ठी में विद्यालय की डायरेक्टर गीता यादव ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप कार्य करने और परस्पर प्रेम का इजहार उसी के अनुरूप करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में फूहड़पन का कोई स्थान नहीं हो सकता। पिछले कुछेक साल से यूरोपियन कल्चर का साया पड़ जाने से उसका महत्व ही बदल गया है। माता-पिता और भाई-बहन से प्रेम का इजहार करके ही वेलेंटाइन डे मनाया जाए।
गोष्ठी में छात्राओं ने भी यूरोपियन कल्चर को घातक बताया। कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जो मर्यादा के विपरीत हो। शिक्षक राम सक्सेना ने भी भारतीय संस्कृति पर पक्ष रखा। गोष्ठी के बाद छात्राओं ने विद्यालय परिसर में यूरोपियन कल्चर के पुतले का दहन किया। पुतला दहन में छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं में हंसा मिश्रा, रजनी, तवस्सुम, मीनाक्षी, प्रियंका, नैना, तनवीर और पूनम देवी आदि मौजूद थे।