फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vaccination

दस हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Fri, 20 May 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
vaccination
माहिला चिकित्सालय मे टीका लगवाती बालिका।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार को 119 केंद्रों पर दस हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान 19 लोगों ने बूस्टर डोज भी ली। 36 लोगों ने बृहस्पतिवार को पहला टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिले में आने वाले दिनों में टीकाकरण रफ्तार पकड़ेगा। अब तक स्वास्थ्य विभाग के पास मानव संसाधन के नाम पर एएनएम की काफी कमी थी। जिले को 57 नई एएनएम मिल गई हैं। इनकी ज्वानिंग भी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को जिले में बनाए गए कुल 119 टीकाकरण केंद्रा पर 36 लोगों ने पहला और 3651 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। आयु वर्ग 12 से 14 वर्ष की बात करें तो 4198 और 15 से 18 वर्ष में 2957 लोगों किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाया। बृहस्पतिवार को कुल 10861 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि टीकाकरण की गति बढ़ने के साथ प्रदेश स्तर पर बदायूं की रैंक में भी सुधार हो रहा है। नई एएनएम की तैनाती के बाद टीकाकरण की रफ्तार और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फोटो-37
सीएमओ ने टीबी रोग विभाग का औचक निरीक्षण किया
बदायूं। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बृहस्पतिवार को टीबी रोग विभाग का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और रोगियों से बात की। सीएमओ सुबह करीब साढ़े दस बजे टीबी रोग विभाग पहुंचे। यहां कई रोगी बैठे थे। कुछ ऐसे रोगी भी थे जिनको अब तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली थी। सीएमओ ने रोगियों से बात की और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ स्टाफ को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed