{"_id":"6152179f8ebc3e04585c447a","slug":"vaccination-badaun-news-bly4610792139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाअभियान: 511 केंद्रों पर 70 हजार से ज्यादा लोगों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाअभियान: 511 केंद्रों पर 70 हजार से ज्यादा लोगों को लगाया गया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना टीकाकरण रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार को जिले में 511 केंद्रों पर 70229 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 13444 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। सोमवार को वैक्सीन की 46 हजार डोज की सप्लाई भी मिली है।
जुलाई और अगस्त में वैक्सीन की किल्लत के कारण जिले में टीकाकरण अभियानकी रफ्तार कुछ धीमी हुई थी। अब जिले को लगातार वैक्सीन की पर्याप्त सप्लाई मिल रही है। कोल्डचेन में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता के बीच सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस बीच लक्ष्य के सापेक्ष 70229 से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। हालांकि, टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष नहीं है लेकिन पहली बार एक दिन में 70 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाए जाने का एक नया रिकार्ड भी बना है। रविवार को अवकाश के कारण टीकाकरण नहीं किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस बात को लेकर चिंतित हैं कि पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज लेने के लिए कम लोग आगे आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का फोकस अब दूसरी डोज पर है। दरअसल, दूसरी डोज लेने के लिए कम लोग आ रहे हैं। सोमवार को पहली बार एक दिन में रिकार्ड 13 हजार से ज्यादा लोगों को दूसरा टीका भी लगाया गया।
बिसौली में चार हजार से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका
बिसौली। सोमवार को कोरोना टीकाकरण महाअभियान के दौरान टीकाकरण केंद्रों पर दिन भर लाइन लगी रहीं। बिसौली सीएचसी के तहत आने वाले टीकाकरण केंद्रों पर चार हजार एक सौ लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि सोमवार को नगर व क्षेत्र के केंद्रों पर 4100 से अधिक वैक्सीन लगाई गयीं। टीकाकरण के दौरान किसी स्थान से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
सोमवार को जिले में 70 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस समय दूसरी डोज पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। कोल्ड चेन में भरपूर वैक्सीन है। -डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ