फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uttar Pradesh is becoming the best state, benefits of schemes are reaching every home.

उत्तर प्रदेश बना रहा उत्तम प्रदेश, घर-घर पहुंच रहीं योजनाएं : गुलाब देवी

Thu, 25 Jan 2024 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh is becoming the best state, benefits of schemes are reaching every home.
डायट ​स्थित ऑडोटोरियम में उत्पादों के स्टालों का अवलोकन करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा व राज्य
बदायूं। उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का आयोजन बुधवार को डायट स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनोखा व दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। इसे पूरे विश्व ने देखा। उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिकता की शक्ति इतनी प्रबल है कि उसे कोई रोक नहीं सकता। आज पूरा विश्व राममय हो गया है। सनातन धर्म न कभी रुका है और न कभी रुकेगा। पूरा राष्ट्र आज अनुपम व अलौकिक गीत गा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ भी घर-घर पहुंच रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री सहकारिता बीएल वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का अगर हम जनसंख्या की दृष्टि से आकलन करें तो वैश्विक परिदृश्य के अनुसार यह छठा सबसे बड़ा प्रदेश है। हमारा देश व प्रदेश विभिन्न भाषाओं व संस्कृतियों का देश है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम व भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है। कार्यक्रम की मुख्य थीम उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण सुना
- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का प्रसारण भी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम के बाद विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत टूल किट वितरण व योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा किए गए। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों व उत्पादों के स्टालों का अवलोकन किया। इससे पूर्व आगमन पर प्रभारी मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस अवसर पर डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजीलाल, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

डायट स्थित ऑडोटोरियम में उत्पादों के स्टालों का अवलोकन करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा व राज्य

डायट स्थित ऑडोटोरियम में उत्पादों के स्टालों का अवलोकन करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा व राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed