फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Using headphones for more than two hours may reduce your hearing ability

Budaun News: दो घंटे से अधिक हेडफोन के प्रयोग से कम होगी सुनने की क्षमता

Thu, 29 May 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Using headphones for more than two hours may reduce your hearing ability
बदायूं। सुनने की क्षमता में कमी और कान में तरह-तरह की आवाजें आने (टिनिटस) को रोकने के लिए हेडफोन का प्रयोग कम करना होगा। अगर दो घंटे से अधिक तक इसका उपयोग करते हैं तो बहरेपन की समस्या हो जाएगी। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि अब बच्चों में भी कम सुनाई देने की समस्या होने लगी है। बच्चों को सोशल मीडिया और हेडफोन के प्रयोग से दूर रखें। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार के समारोह में ध्वनि की तीव्रता 100 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। समय-समय पर सुनने की क्षमता की जांच कराते रहना चाहिए, ताकि समय से उपचार किया जा सके। किसी को एक बार श्रवण ह्रास हो गया तो पुनः सामान्य स्थिति वापस नहीं आती है। इससे अन्य प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक, व्हाट्सएप, यू-ट्यूब आदि सोशल मीडिया से ज्यादा समय तक जुड़े रहने वाले लोग हेडफोन या इयरफोन लगाते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed