फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uproar over 21,000 'Neg' Payment: Firing and Brawl at Wedding Procession; Six Transgender Individuals Arrested

Budaun News: नेग के 21 हजार पर बवाल, बरात में फायरिंग-मारपीट, छह किन्नर गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Uproar over 21,000 'Neg' Payment: Firing and Brawl at Wedding Procession; Six Transgender Individuals Arrested
नेग विवाद में हुए हंगामे के दौरान सिर में चोट लगने से घायल गौरव। स्रोत - परिवार
कुंवरगांव। गांव हुसैनपुर करौतिया में बृहस्पतिवार तड़के शादी समारोह के दौरान नेग को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बरात में फायरिंग और मारपीट हो गई। आरोप है कि किन्नरों ने अधिक नेग की मांग पूरी न होने पर तमंचों से हवाई फायर कर हंगामा किया। ईंट लगने से दूल्हे का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है।
विज्ञापन


गांव हुसैनपुर करौतिया निवासी फूल सिंह पुत्र टीकाराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 22 अप्रैल की शाम उनकी भतीजी लता की बरात गांव कथरा खगेई थाना मुसाझाग से आई थी। शादी की रस्में शांतिपूर्वक चल रही थीं। 23 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे एक बोलेरो गाड़ी से किन्नर पहुंचे और नेग में 21 हजार रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान दूल्हा पक्ष की ओर से 2100 रुपये देने की बात कही गई, जिस पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि किन्नरों ने उग्र होकर कपड़े उतारकर हंगामा किया। गाड़ी से तमंचे व कैंची निकाल ली। इसके बाद बरातियों पर जान से मारने की नीयत से तीन फायर किए गए। एक फायर फूल सिंह के कान के पास से गुजर गया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मारपीट में दूल्हे के भतीजे गौरव (21) पुत्र योगेंद्र के सिर में ईंट मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। नाराज ग्रामीणों ने किन्नरों की बोलेरो गाड़ी को मौके पर ही रोक लिया।
थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने छह आरोपियों रोहित, खुशी, जस्सी, राधा, विनीता और आयान को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि गुलबहार नामक आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, चार कैंची, पांच लकड़ी के डंडे और बोलेरो गाड़ी बरामद की है।

बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कर पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।

नेग विवाद में हुए हंगामे के दौरान सिर में चोट लगने से घायल गौरव। स्रोत - परिवार

नेग विवाद में हुए हंगामे के दौरान सिर में चोट लगने से घायल गौरव। स्रोत - परिवार

नेग विवाद में हुए हंगामे के दौरान सिर में चोट लगने से घायल गौरव। स्रोत - परिवार

नेग विवाद में हुए हंगामे के दौरान सिर में चोट लगने से घायल गौरव। स्रोत - परिवार

नेग विवाद में हुए हंगामे के दौरान सिर में चोट लगने से घायल गौरव। स्रोत - परिवार

नेग विवाद में हुए हंगामे के दौरान सिर में चोट लगने से घायल गौरव। स्रोत - परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed