फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uproar on the rail gate of kanwariyas, boom damaged in sabotage

कांवड़ियों का छतुइया रेल फाटक पर हंगामा, तोड़फोड़ में बूम क्षतिग्रस्त

Tue, 02 Aug 2022 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Uproar on the rail gate of kanwariyas, boom damaged in sabotage
उझानी (बदायूं)। मालगाड़ी आने से कुछ देर पहले छतुइया रेल फाटक बंद होने पर रविवार रात कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए कांवड़ियों ने फाटक नहीं खोलने पर गेटमैन से नोकझोंक और हाथापाई कर दी। कांवड़ियों ने अपने वाहनों से क्रॉसिंग का बैरियर उठाने की कोशिश की जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

वाकया रविवार रात करीब 1पौने 11 बजे का है। उझानी से कासगंज की तरफ मालगाड़ी पास कराने के लिए गेटमैन गणेश सैनी ने रेल क्रॉसिंग बंद किया था। इन दिनों बदायूं-कछला रोड पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है। छतुइया रेल क्रॉसिंग उझानी और कछला के बीच है। क्रॉसिंग बंद होते ही कांवड़ियों के वाहन एकत्र हो गए। अधिकतर कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, टेंपो और बाइक पर थे। वह फाटक खुलवाने के लिए शोर मचाने लगे। गेटमैन गणेश सैनी ने कांवड़ियों से कहा भी कि मालगाड़ी स्टेशन से छूट चुकी है लेकिन कांवड़ियों का गुस्सा शांत नहीं पड़ा। कांवड़ियों में चार-छह लोगों ने बैरियर पर डंडे भी मारे। एक ट्रैक्टर को बैरियर से अड़ा दिया गया। बकौल गेटमैन डंडों के प्रहार और ट्रैक्टर से टक्कर मारकर क्रॉसिंग का बूम क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

छतुइया प्वाइंट पर लगे पुलिसकर्मी भी कांवड़ियों को समझाने में नाकाम रहे। बाद में फाटक की सुरक्षा के मद्देनजर गेटमैन ने स्लाइडिंग बूम लगाकर मालगाड़ी को पास कराया। गेटमैन ने पहले स्टेशन अधीक्षक, फिर विभागीय अफसरों को घटनाक्रम की जानकारी दी। बदायूं से तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर सोमवार तड़के क्रॉसिंग के बूम को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लाइडिंग बूम से पास करानी पड़ी आगरा फोर्ट-रामनगर सुपरफास्ट
रेलवे की तकनीकी टीम ने छतुइया क्रॉसिंग का बूम ठीक करने के लिए काम तो रात में ही चालू कर दिया था लेकिन काम सोमवार तड़के पूरा हो सका। रात करीब 1.15 बजे आगरा फोर्ट-रामनगर सुपरफास्ट को स्लाइडिंग बूम के जरिये पास कराया गया। सोमवार तड़के तक इस रूट पर अन्य कोई ट्रेन नहीं थी। ऐसे में ज्यादा समस्या नहीं रही। आरपीएफ की टीम भी बूम ठीक कराने को डटी रही।

छतुइया क्रॉसिंग के गेटमैन ने रविवार देर रात बूम क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी थी। आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। - विपिन कुमार, स्टेशन अधीक्षक
कासगंज-बरेली रेल रूट पर छतुइया क्रॉसिंग के बूम को कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस संबंध में आरपीएफ को निर्देशित किया गया है। कांवड़ रूट पर रेल क्रॉसिंग को लेकर सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। आम लोगों को भी चाहिए कि नियमों का पालन करें। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed