फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uproar in the district hospital after the death of the married woman

विवाहिता की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा

Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the district hospital after the death of the married woman
जिला अस्पताल में परिवार वालों को समझाते इंस्पेक्टर कोतवाली। संवाद - फोटो : BADAUN
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव चंदेनगला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस पर मायके वालों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी नन्हेलाल के मुताबिक उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले अपनी बेटी सोनम (24) की शादी उसहैत के चंदेनगला निवासी देवेंद्र के साथ की थी। उन्होंने शादी में अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह पचास हजार रुपये और एक बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। वह सोनम का उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन

बुधवार को ससुराल वाले सोनम को लेकर उझानी पहुंचे। उन्हें बताया कि सोनम ने जहर खा लिया है। मायके वाले भी उन्हें खोजते हुए उझानी पहुंच गए और सोनम को जिला अस्पताल ले आए। जहां उसकी मौत हो गई। इस पर उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया। नन्हेलाल ने पति, सास, ससुर और जेठ समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सोनम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर सीओ गजेंद्र कुमार श्रोत्रिये ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed