फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UPPCS exam will be held for the first time at 18 centers

Budaun News: 18 केंद्रों पर पहली बार होगी यूपीपीसीएस परीक्षा

Sat, 06 May 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 06 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
UPPCS exam will be held for the first time at 18 centers
बदायूं। जिले में पहली बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा 18 केंद्रों पर आयोजित होगी। 14 मई को दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी जुट गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली इस परीक्षा में 7364 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसको लेकर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनात भी की गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा अभी तक बरेली मंडल मुख्यालय पर होती थी, लेकिन पहली बार जिले में भी यह परीक्षा कराई जाएगी। इसको लेकर पुलिस- प्रशासन के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी तैयारी करना शुरू कर दिया है। शहर के 18 कॉलेजों में यह परीक्षा कराई जाएगी, जो दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पॉली दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। डीएम मनोज कुमार ने सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया है, जो दोनों पालियों के दौरान वहां पर रहेंगे। इसके अलावा तीन-तीन केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया है।
विज्ञापन


चार स्टेटिक और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट को रखा रिजर्व
-डीएम ने परीक्षा को संकुल कराने के लिए तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा है। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों में जिला प्रोवेशन अधिकारी अभय कुमार, क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया, जिला पंचायत एएमए मनोज कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय विनीत कुमार, डिप्टी कलेक्टर राशि कृष्णा को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों का किया गया चयन
शहर के राजकीय महाविद्यालय, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज, गिंदो देवी महिला इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज(ए, बी), कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला शर्की, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, ब्लूमिंगडेल स्कूल, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डीपॉल स्कूल, शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामिल है।


-जिले में 18 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 7364 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। डीएम ने सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। -डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed