{"_id":"6acfd08d77909461cc07eaca","slug":"upon-seeing-the-viral-photo-the-daughter-identified-the-body-as-that-of-her-mother-badaun-news-c-123-1-sbly1035-175412-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वायरल फोटो को देख बेटी ने की शव की मां के रूप में शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वायरल फोटो को देख बेटी ने की शव की मां के रूप में शिनाख्त
विज्ञापन
उझानी। निजी क्लीनिक पर दवा लेने आई महिला की मौत के बाद उसके शव की शिनाख्त बुधवार को हो गई। मृतका कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी की मीरा निकलीं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखने के बाद बेटी ने मोरचरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बीमार मीरा (45) पत्नी सत्यपाल की मौत मंगलवार अपराह्न करीब एक बजे हो गई थी। वह दवा लेने कछला रोड बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक पर आई थीं। क्लीनिक के पास ही मेडिकल स्टोर पर दवा लेते समय वह गश खाकर गिर पड़ी थीं। बेहोशी की हालत में डॉक्टर ने उन्हें सीपीआर भी दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया, लेकिन रास्तेे में ही उनकी मौत हो गई थी।
इधर, वह शाम तक घर नहीं लौटीं तो लभारी गांव से बेटी अंजली समेत परिवार के लोग कोतवाली आए। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखने के बाद वह जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखे शव को देखने पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त मां मीरा के रूप में की। मृतका की बेटी समेत परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उनका इलाज उसी क्लीनिक पर चल रहा था, जिस पर वह दवा लेने गई थीं।
विज्ञापन
आरोप है कि मीरा की मौत क्लीनिक पर ही हो गई थी, लेकिन परिजनों को सूचना देने के बजाय शव सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया गया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मीरा का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत को लेकर जांच की जा रही है।