फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP School Closed News DM Order Due To Cold School Holiday Till 27th January

UP School Closed: फिर घोषित हुए अवकाश, कक्षा आठ के स्कूलों की हुई छुट्टियां; पढ़ें नया अपडेट

Wed, 24 Jan 2024 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 24 Jan 2024 10:48 AM IST
सार

UP School Holidays: यूपी में सर्दी का सितम जारी है। कोहरे और अधिक ठंड की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदायूं जिले में जिलाधिकारी ने स्कूल और आंनगबाड़ी केंद्रों में छुट्टी करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
UP School Closed News DM Order Due To Cold School Holiday Till 27th January
UP School Closed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूली बच्चों के लिए जरूरी खबर है। यूपी के बदायूं जिले में भीषण सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों और आंनगबाड़ी केंद्रों में 24 और 27 जनवरी का अवकाश घोषित कर दिया गया है। 25 जनवरी को पहले से ही हजरत अली जन्मदिन का घोषित अवकाश है। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस है। 28 जनवरी को रविवार है। 
विज्ञापन


बदायूं डीएम मनोज कुमार ने निर्देश दिए हैं कि कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट, कस्तूरबा विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में 24 और 27 जनवरी को अवकाश रहेगा। कक्षा नौ से 12 तक के सभी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जा सकता है। ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे शाम तीन बजे तक होगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को खुले थे स्कूल 
जिले में पिछले कई दिन से भयंकर ठंड पड़ रही है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। डीएम ने मौसम के हालात को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी थी और मंगलवार से स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए थे। ऐसे में सुबह कोहरे में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे तो कई जगह उन्हें फर्नीचर न होने के कारण ठंडी जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरदराज से आने वाले बच्चे रहे ज्यादा परेशान
दूरदराज से स्कूल आने बच्चों को बहुत परेशानी हुई, क्योंकि उनको स्कूली वाहन या अन्य वाहनों के माध्यम से विद्यालय आना पड़ा। ऐसे में वाहन स्कूल समय से काफी पहले ही पहुंच गए। ऐसे में बच्चों को सुबह आठ से नौ बजे के बीच ही घरों से बाहर आना पड़ गया। ऐसे में ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। वहां पर भी उन्हें ठंड में परेशान होना पड़ा। 

ठंड में ठिठुर रहे गोवंश, जिम्मेदार बेखबर
प्रशासन के सख्त आदेश हैं कि ठंड में कोई गोवंश खुले में न रहे लेकिन यहां आदेश हवा- हवाई साबित हो रहे हैं। इस कड़ाके की ठंड में भी गोवंश ठिठुरने को मजबूर हैं। क्षेत्र के कटैया केसर गांव में गोआश्रय स्थल में गोवंश को नहीं रखा गया है। ऐसे में ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओ को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed