फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Nikay Chunav more than 59 percent polling in Budaun district

निकाय चुनाव: जिले में 59.56 प्रतिशत मतदान, बदायूं सीट पर सबसे कम पड़े वोट; अब 13 मई को आएंगे नतीजे

Thu, 11 May 2023 10:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 May 2023 10:42 PM IST
सार

बदायूं नगर पालिका सबसे फिसड्डी साबित हुई। यहां केवल 47.69 प्रतिशत वोट ही पड़े। नगर पंचायतों में गुलड़िया ने बाजी मारी। यहां सबसे अधिक 89.52 प्रतिशत वोट पड़े। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav more than 59 percent polling in Budaun district
फैजगंज वेहटा के नगर पंचायत हाल में मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में निकाय चुनाव के लिए 59.56 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिकाओं में बदायूं सीट पर सबसे कम वोट पड़े। यहां केवल 47.69 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया, जबकि बिसौली में सबसे ज्यादा 67 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पंचायतों में गुलड़िया ने बाजी मारी। यहां 89.52 प्रतिशत वोट पड़े। सबसे कम सैदपुर का प्रतिशत रहा। यहां 55.37 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिले की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों पर अध्यक्ष पद के 167 और सभासद पद के 1429 पदों के लिए वोट डाले गए। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले मतदान के बाद जिले में 59.56 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी 21 नगर निकायों की बात करें तो नगर पंचायत गुलड़िया में रिकॉर्ड 89.52 प्रतिशत मतदान हुआ। 

विज्ञापन

मतदान में बदायूं फिसड्डी 

बदायूं नगर पालिका सबसे फिसड्डी साबित हुई। यहां केवल 47.69 प्रतिशत वोट ही पड़े। नगर पालिकाओं में सबसे ज्यादा बिसौली में मतदान हुआ। यहां 67 प्रतिशत लोगों ने अपने वोट का प्रयोग किया। दूसरे नंबर पर ककराला नगर पालिका रही, जहां 66.64 प्रतिशत वोट पड़े। इसके अलावा बिल्सी में 65.77 प्रतिशत, दातागंज में 58.17 प्रतिशत तथा सहसवान में 56.72 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायतों में गुलड़िया में सबसे अधिक और सैदपुर में सबसे कम वोट पड़े। इसके अलावा कछला में 70.33 प्रतिशत, उसहैत में 62.98 प्रतिशत, मुड़िया में 76.71 प्रतिशत, सखानूं में 69.94 प्रतिशत, इस्लामनगर में 65.58 प्रतिशत, कुंवरगांव में 69.74 प्रतिशत, उसावां में 63.33 प्रतिशत, रुदायन में 70.42 प्रतिशत, वजीरगंज में 67.70 प्रतिशत, अलापुर में 65.67 प्रतिशत, फैजगंज में 71.28 प्रतिशत तथा दहगवां में 83.65 प्रतिशत मतदान हुआ।

दिन चढ़ने के साथ घटी भीड़

सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। गर्मी कम होने के कारण अधिकांश लोग मतदान केंद्रों पर सुबह से ही पहुंचने लगे थे। इस कारण बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगीं रहीं। सबसे ज्यादा भीड़ मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पर दिखी। जैसे- जैसे दिन चढ़त रहा और धूप बढ़ती गई, वैसे वैसे लोगों का निकलना कम होता गया। दोपहर में कई केंद्र खाली दिखे और यहां सन्नाटा पसर गया। 

दोपहर तीन बजे के बाद फिर लोगों का आना शुरू हुआ और शाम छह बजे तक वोट डाले गए। कई जगहों पर मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिलीं, जिनकी वजह से नोकझोंक भी हुई। शहर में भी कई स्थानों पर ऐसा देखा गया। सैदपुर में मतदाता सूचियों के नामों में काफी गलतियां होने से लोगो के नाम आईडी प्रूफ से मैच नहीं हो पाने की वजह से मतदान करने से वंचित रह गए। कुछ प्रत्याशियों में नोकझोंक होने पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। 

स्ट्रांग रूम भेजी गईं मतपेटिकाएं

नगर निकाय चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया। शाम छह बजे के बाद बूथों से पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम के लिए मतपेटिकाओं को लेकर रवाना हुईं।

मतदान संपन्न होने के बाद चुनाव ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारियों ने प्रत्याशियों के एजेंट के सामने मतपेटिकाओं को सील किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाएं लेकर स्ट्रांग रूम पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed