फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board exams from tomorrow, preparations complete

Budaun News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से, तैयारियां पूरी

Sat, 22 Feb 2025 09:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
UP Board exams from tomorrow, preparations complete
बदायूं। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से सौ केंद्रों पर कराई जाएंगी। सेंटरों पर उत्तर पुस्तिकाएं व पेपर पहुंच चुके हैं। इनकी सुरक्षा के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां विभाग ने पूरी कर ली हैं। डीएम व डीआईओएस ने शनिवार को कई केंद्रों का निरीक्षण कर और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को हाईस्कूल व इंटर की हिन्दी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर तीन, जबकि अति संवेदनशील केंद्रों पर पांच पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्राें को सुरक्षा की दृष्टि से जोन व सेक्टर में बांटा गया है। इनमें एसपी सिटी व देहात को जोनल पुलिस अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी सेक्टर पुलिस अधिकारी बनाए गए हैं। जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील पर रहते हुए अपने क्षेत्र में स्थित केंद्रों पर शांतिपूर्वक व नकलविहीन तरीके से परीक्षा संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद को 10 जोन व 18 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सामान्य परीक्षा केंद्र पर दो पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। संवेदनशील घोषित परीक्षा केंद्रों पर तीन पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जिनमें एक सब इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबल होंगे। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की संख्या पांच होगी। इनमें एक सब इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल भी तैनात की जाएंगी।
नकलचियों पर लगाम कसने के लिए कुल छह उड़न दस्ते बनाए गए हैं। प्रत्येक उड़न दस्ते के साथ भी दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा उत्तरपुस्तिकाओं व पेपर की रखवाली के लिए सभी केंद्रों पर दो-दो पुलिस कर्मी कल से तैनात कर दिए जाएंगे।




परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कल से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परीक्षा को नकलविहीन कराना विभाग की जिम्मेदारी है। अधिकांश परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी कर लिया गया है। -डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed