Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board examinations will be held at 98 centres in the district.

Budaun News: जिले में 98 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Fri, 27 Nov 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
UP Board examinations will be held at 98 centres in the district.
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 को लेकर जिले में परीक्षा केंद्रों की तस्वीर साफ हो गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार देर रात को जिले के 98 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। इन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी सूची के बाद अब संबंधित विद्यालयों में परीक्षा की तैयारियां तेज होंगी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखना होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भी केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कालेज समेत 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद अब विद्यालयों और विभागीय अधिकारियों के सामने बोर्ड के निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं करने की जिम्मेदारी होगी। इस संबंध मेें जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि बोर्ड की ओर से केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसके बारे में सभी केंद्रों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed