फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   up board exam

इतिहास की परीक्षा में नकल करती छात्रा पकड़ी

Fri, 27 Feb 2015 07:19 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 27 Feb 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
संवेदनशील केंद्र में शुमार ककराला क्षेत्र के नगर पालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सचल दल ने इतिहास की परीक्षा में नकल कर रही एक छात्रा को पकड़ लिया। उसके पास से नकल की पर्ची निकली। सचल दल ने कार्रवाई कर इसकी सूचना कंट्रोल रूम दे दी। वहीं डीआईओएस ने परीक्षा में और सख्ती बरतने की निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए सौ केंद्रों में से ककराला केंद्र संवेदनशील केंद्रों में आता है, लिहाजा यहां ज्यादा सख्ती बरती जाती है। बृहस्पतिवार को भी एसडीएम सहित पुलिस की पूरी तरह मुस्तैद रहीं। तब जाकर परीक्षा संपन्न हो पाई। वहीं शुक्रवार को सुबह की पाली में हुई इंटर इतिहास की परीक्षा में सचल दल ने एक नकलची पकड़ लिया। सचल दल प्रभारी एसपी सिंह सुबह करीब आठ बजे जैसे ही केंद्र पर पहुंचे तो उन्होंने एक छात्रा को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक उसके पास से नकल की पर्ची मिली। सचल दल प्रभारी ने कार्रवाई कर सूचना कंट्रोल में दे दी है।
विज्ञापन


ड्यूटी से नदारद पर शिक्षक का वेतन काटने का आदेश
बदायूं। डीआईओएस वीना यादव ने कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में लापरवाही बरतने तथा ड्यूटी पर न जाने पर कार्रवाई का मन बना लिया है। शुक्रवार को दयानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगाए गए कक्ष निरीक्षक में ड्यूटी न करने पर श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के एक शिक्षक का वेतन काटने का आदेश दे दिया गया है। डीआईओएस ने कहा कि जो भी शिक्षक कक्ष निरीक्षक ड्यूटी नहीं करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और एक छात्रा ने परीक्षा दी
बदायूं। कहीं-कहीं केंद्र पर न तो कक्ष निरीक्षक पहुंच रहे हैं। न ही सुरक्षा को व्यापक इंतजाम ही देखने को मिल रहे हैं। वहीं शुक्रवार को एक दर्जन लोगों की निगरानी में एक परीक्षार्थी को परीक्षा देते हुए पाया गया। जी हां, नूरपुर पिनौनी जनता इंटर कॉलेज केंद्र पर इंटर इतिहास में एक छात्र परीक्षा देने आई। जबकि उसके लिए एक महिला कक्ष निरीक्षक सहित दो निरीक्षक, संचालन में तीन शिक्षक व पांच कर्मचारियों के अलावा पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। तीन घंटे चली परीक्षा में सभी बराबर ड्यूटी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed