{"_id":"ed54fe5d642ee9097c88fc7246e87c30","slug":"up-board-exam-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 14 स्कूलों के खिलाफ होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 14 स्कूलों के खिलाफ होगी जांच
बदायूं।
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षमता से अधिक दाखिला लेने वाले इंटर कॉलेजों के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। लगातार मिलती शिकायतों को आधार बनाते हुए ऐसे स्कूलों के लिए जांच का आदेश जारी कर दिया गया है। तीन सदस्य कमेटी जिले के 14 स्कूलों की जांच कर इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपेगी। इसके बाद इन स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
काबिले गौर है कि हर साल जिले के माध्यमिक स्कूलों में स्कूल संचालकों की मनमानी चलती है। यह स्कूल बच्चों को पास कराने के नाम पर नौंवी से लेकर 12वीं कक्षाओं तक ठूस कर भर लेते हैं। जो निर्धारित क्षमता से बहुत अधिक होते हैं। इतना ही नहीं बाहरी जिलों के बच्चों का भी दाखिला ले लिया जाता है। पूरे साल में बच्चा सिर्फ एग्जाम के समय ही नजर आता है। सालों से चल रहे इस तरह के खेल की शिकायतें भी कई बार हो चुकी हैं। लेकिन सिर्फ चेतावनी देकर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है। इससे खौफ पैदा होने की वजाए इन स्कूलों को बल मिलता है और यह फिर क्षमता से अधिक दाखिला लेकर मनमानी करते हैं। हालांकि नौंवी ग्याहरवीं में ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है। पंजीकृत बच्चे ही दसवीं तथा बारहवीं में बैठते हैं। लिहाजा हाईस्कूल और इंटर की क्षमता में भी इजाफा हो जाता है। विभागीय लोगों की माने तो अब इन स्कूलों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। लगातार मिलने वाली शिकायतों के आधार पर जिले के 14 स्कूलों के खिलाफ क्षमता से अधिक दाखिले लिए जाने के आरोप के चलते इनकी जांच की जा रही है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
जिले के 14 स्कूल, संजय गांधी दुर्गा देवी रुदायन, सालिगराम, रामनिवास शर्मा बिसौली, सरदार भगत सिंह रघुनाथपुर पीपरी, नत्थूलाल सेवक वजीरगंज, अहिल्याबाई बीएस कॉलेज बदायूं, विमला हरि भगवान उझानी, माधवराम इंटर कॉलेज उघैती, आदर्श शिक्षा निकेतन उझानी, हरिगंगा कन्या स्कूल लश्करपुर ओइया, हजारीलाल बापू कॉलेज इस्लामनगर, गौरी शंकर स्कूल बगरैन, चौधरी न्याज मोहम्मद, विद्यावती कन्या स्कूल रुदायन के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। इन स्कूलों से नौ से लेकर बारहवीं तक के जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए हैं। बनाई गई तीन सदस्य की कमेटी इनकी जांच करेगी। -वीना यादव, डीआईओएस, बदायूं।