फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board: 695 students skipped the exam in both the shifts

यूपी बोर्ड : दोनों पालियों में 695 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 01 Mar 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 695 students skipped the exam in both the shifts
परीक्षा देकर बाहर आते छात्र। संवाद
बदायूं। जिले में शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा दोनों पालियों में संपन्न हुई। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हुईं। प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल आने से परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते समय छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

जिले के 98 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट, जबकि शाम की पाली में भी दोनों कक्षाओं की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान नकल पर अंकुश लगाने के लिए सचल दलों की ओर से लगातार छापामार कार्रवाई की गई। पहली पाली में हाईस्कूल के संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें 789 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 742 ने परीक्षा दी, जबकि 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, इंटरमीडिएट के कृषि विषय में 338 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें 324 उपस्थित रहे और 14 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 31 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 29 ने परीक्षा दी, जबकि दो छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट के चित्रकला विषय में सबसे अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। इस विषय में 7480 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें 6848 ने परीक्षा दी और 632 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 695 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि जिले में अभी तक कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में कराई गई परीक्षा
बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराई गई। प्रवेश से पूर्व सचल दल प्रभारी रामाधार शर्मा, मनोज कुमार व आनंद सिंह ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली, ताकि नकलमुक्त परीक्षा कराई जा सके। केंद्र पर शासन के निर्देशानुसार सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। परीक्षा के दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला विषय में 66 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 35 अनुपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed