{"_id":"681e5c0bc30b6aae2b0177e0","slug":"unveiling-of-the-statue-of-maharana-pratap-in-ujhani-badaun-news-c-123-1-sbly1035-139112-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: उझानी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: उझानी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
उझानी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। संवाद
उझानी। महाराणा प्रताप की जयंती पर बरी बाइपास के चौक का नाम महाराणा प्रताप चौक रखने के साथ ही उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा समेत प्रमुख वक्ताओं ने उनकी शौर्यगाथा सुनाई। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक उत्थान पर जोर दिया गया।
महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार शाम पांच बजे हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद माल्यार्पण भी किया। उन्होंने महाराणा प्रताप को शौर्य और साहस का प्रतीक बताया। कहा कि महाराणा प्रताप ने समाज का कल्याण किया।
बोले- उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज को नई दिशा प्रदान करने की आवश्यकता है। देशभक्ति की वह अनूठी मिसाल थे। इससे पहले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महासभा के पदाधिकारियों की ओर से उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री वर्मा और ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र सिंह समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
अनावरण के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री समेत अतिथियों ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देर शाम तक शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रभात राजपूत, योगेश प्रताप सिंह, उमेश राठौर, अजय तोमर, सत्यवीर सिंह, विनोद पाल, रानी सिंह पुंडीर, रेनू सिंह और विष्णु सोलंकी मौजूद थे।