फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Unprecedented development of SP Done, BJP misleading

‘सपा ने अभूतपूर्व विकास  किया, भाजपा ने गुमराह’

Wed, 03 May 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली।
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली। Updated Wed, 03 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
'Unprecedented development of SP Done, BJP misleading
सदस्‍यता - फोटो : अमर उजाला
सांसद धर्मेंद्र का हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर
विज्ञापन

समाजवादी सदस्यता अभियान में मौजूद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि पार्टी के सदस्यता अभियान में समाज के किसी भी वर्ग का प्रतिनिधित्व छूटना नहीं चाहिए। हर वर्ग और समाज से सदस्य बनाए जाने चाहिए। भले ही भाजपा ने सरकार बना ली हो लेकिन सपा का वोट कम नहीं हुआ है। सांसद ने कहा कि सपा सरकार ने जो विकास किया था भाजपा उसी को रोल मॉडल बना कर काम कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री को खाली खजाना मिला था, लेकिन हमने खजाना भरा हुआ दिया है। बिजली के जितने संसाधन सपा सरकार में तैयार किए गए थे। भाजपा उनका उपयोग करके भी पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रही है। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में विकास किया। भाजपा ने समाज के लोगों को गुमराह कर वोट हासिल किया। पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, आकाश मिश्रा, रामवीर सिंह यादव, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रभाकर शर्मा, चेयरमैन अबरार अहमद, श्याम फौजी, गौरव साहनी, हिमांशु उपाध्याय, शहनवाज खां, रामबाबू यादव, बादाम सिंह यादव, वीर सिंह यादव, अंकुर यादव, वीरेश यादव, ईशपाल यादव, अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
 
पांच सौ लोगों को दिलाई सपा की सदस्यता
उझानी (बदायूं)। सांसद धर्मेंद्र यादव की अगुवाई में बुधवार को बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चला। सांसद ने करीब पाच सौ लोगों ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एपीएस कोल्ड स्टोरेज गेट पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। कहा- प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया है। भाजपा के कार्यकर्ता मनमाने ढंग से काम कराके आम आदमी को परेशान कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर जगह अजीब माहौल पैदा कर दिया है। ऐसा कभी भी सपा के राज में नहीं होता था। सांसद ने कहा- प्रदेश में अगली बार सपा की ही सरकार बनेगी। लोकसभा के चुनाव में भाजपा का अपनी हैसियत का पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष आशीष यादव ओर पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने करीब पांच लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता दिलाने से पहले उन्हें शुल्क की रसीदें भी सौंपी गईं। पूर्व राज्यमंत्री अग्रवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू, टेड़ामल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, श्याम यादव, शिवकिशोर माहेश्वरी, सुमित गुप्ता, कमाल अख्तर, धर्मेंद्र वाल्मीकि, रंजीत वाष्र्णेय, अजमल खां और नवाब मियां मौजूद थे।

सहसवान। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी की ओर से प्रदेश में 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सांसद ने पूर्व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव को सदस्यता दिला कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष उबैदुर्रहमान, आलोक माहेश्वरी, बच्चू अंसारी समेत करीब पांच सौ लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और कार्यकर्ताओं से अभियान को गति देने की अपील की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नेमसिंह यादव, सपा जिला सचिव हाजी खलीक अहमद खां, बाबर मियां,  विस क्षेत्र अध्यक्ष नबाब सिंह यादव, वासित अली,  मनोज यादव, अवधेश यादव, बिल्ला भइया, रजनीश गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed