फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncontrolled dumper hits e-rickshaw, student dies, nine injured

Budaun News: बेकाबू डंपर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छात्रा की मौत, नौ लोग घायल

Wed, 01 Jan 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 01 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper hits e-rickshaw, student dies, nine injured
बिसौली क्षेत्र के बसई गांव के पास सड़क हादसे में बालिका की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर खड़े ग
बिसौली। बेकाबू डंपर की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि, नौ लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर निवासी हरि सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं। मंगलवार की शाम लगभग चार बजे वह ई-रिक्शा लेकर बिसौली से घर की तरफ आ रहे थे। ई-रिक्शा में चालक के गांव की ब्रह्मादेवी पत्नी सोनपाल अपनी बेटी लक्ष्मी (16 वर्ष) के साथ बैठी थीं। इनके अलावा इसी गांव के नेम सिंह, गांव मोहम्मदपुर मई निवासी मिथलेश पत्नी धर्मवीर अपनी बेटी अंशी, अंशिका, गांव बाकरपुर निवासी नेमवती पत्नी ठाकुरदास भी ई-रिक्शा में सवार थे।
विज्ञापन

जैसे ही ई-रिक्शा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित गांव मई बसई में पहुंचा तो पीछे से बेकाबू डंपर ने ई-रिक्शा में मार दी। हादसे में कक्षा दसवीं की छात्रा लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ने डंपर को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो किलोमीटर आगे डंपर बिसौलीगंज में पहुंचा तो सड़क किनारे भटपुरा निवासी विशाल शर्मा अपने दोस्त के साथ बाइक पर खड़े थे। डंपर ने दोनों बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक डंपर के नीचे फंस गए। चालक दोनों युवक को 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जैसे-तैसे डंपर को रोका गया और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
इस बीच लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। जहां हरि सिंह, मिथलेश, नेम सिंह की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के बाद छात्रा के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर बिसौली और वजीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया।


दो घंटे तक जाम के चलते लगी वाहनों की कतार
छात्रा की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे में बिसौली से रेफर किए गए तीन मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम काफी देर तक फंसी रही। किसी तरह पुलिस ने जाम खुलवाया उसके बाद यातायात सुचारु हो सका।


फोन करने के 20 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार को 4:15 बजे ई-रिक्शा की डंपर से टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में सवार एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने शाम 4:18 बजे एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस 20 मिनट के बाद 4:38 बजे पर पहुंची।

बिसौली क्षेत्र के बसई गांव के पास सड़क हादसे में बालिका की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर खड़े ग

बिसौली क्षेत्र के बसई गांव के पास सड़क हादसे में बालिका की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर खड़े ग

बिसौली क्षेत्र के बसई गांव के पास सड़क हादसे में बालिका की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर खड़े ग

बिसौली क्षेत्र के बसई गांव के पास सड़क हादसे में बालिका की मौत के बाद हाईवे पर जाम लगाकर खड़े ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed