{"_id":"67dfb4328512db331c027b87","slug":"uncontrolled-auto-collided-with-a-tree-one-person-died-and-seven-people-were-injured-in-the-accident-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकराया, उड़े परखच्चे; पुजारी की मौत, तीन बच्चों समेत सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकराया, उड़े परखच्चे; पुजारी की मौत, तीन बच्चों समेत सात लोग घायल
Sun, 23 Mar 2025 12:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:41 PM IST
सार
बदायूं शहर से सवारियों को लेकर एक ऑटो चालक कादरचौक के लिए शनिवार शाम चला था। इसी बीच कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर के पास शनिवार देर शाम अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकरा गया। हादसे में पुजारी की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुजारी के शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है। पुजारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बदायूं शहर से सवारियों को लेकर एक ऑटो चालक कादरचौक के लिए शनिवार शाम चला था। इसी बीच कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन बच्चों समेत लाख आठ लोग घायल हो गए। इनमें कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रैसीनगला निवासी अनेक पाल सिंह यादव (60) वर्ष पुत्र दयाराम गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस सभी घायलों को लेकर कादरचौक सीएचसी लेकर आई। यहां अनेकपाल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने बताया अनेक पाल गांव के ही मंदिर के पुजारी थे।
विज्ञापन
हादसे में यह हुए घायल
हादसे में पंकज (4) पुत्र कमलेश, संतोषी (22) पत्नी, कमलेश (25) पुत्र राजेंद्र, पूनम(27), कमलेश, मोहिनी (7) पुत्री कुंवरपाल, शनी(3) पुत्र कमलेश निवासी ततारपुर एवं अच्छनशाह (65) पुत्र चांदशाह निवासी कादरचौक घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन