फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncle's relatives said - nephew wrote false report

Budaun News: चाचा के परिजनों ने कहा-भतीजे ने झूठी लिखाई रिपोर्ट

Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Uncle's relatives said - nephew wrote false report
- तीन जुलाई को रजिस्ट्री कार्यालय के सामने भतीजे पर चाकू से हमले का लगा था आरोप
विज्ञापन

- बाद में विषाक्त पदार्थ खाकर दे दी जान, परिवार वाले लगा रहे उत्पीड़न का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। भतीजे पर चाकू से हमला के बाद आत्महत्या करने वाले चाचा के परिवार वालों ने उस पर फर्जी रिपोर्ट लिखाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एफआईआर के बाद भतीजा अपने परिवार वालों के साथ उनके घर में घुस आया था। उन्होंने परिवार वालों के साथ मारपीट की थी, जिससे परेशान होकर चाचा नेमचंद ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। उन्होंने एसएसपी कार्यालय आकर एफआईआर दर्ज कराने वाले भतीजे और उसके परिवार वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी मुनेश पर तीन जुलाई को शहर में रजिस्ट्री कार्यालय के सामने चाकू से हमला किया गया था। उसका आरोप था कि वह अपनी दादी को लेकर जमीन का बैनामा कराने रजिस्ट्री कार्यालय जा रहा था। इसी दौरान उसके चाचा नेमचंद और चचेरा भाई ब्रजेश पीछा करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने सरेआम उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। इसके पांच-छह दिन बाद चाचा नेमचंद और उसकी पत्नी विद्यावती ने अपने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया था। उनमें नेमचंद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में विद्यावती ने मुनेश के परिवार वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन थाना पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को विद्यावती अपने परिवार वालों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने तहरीर देते हुए बताया कि मुनेश ने उसके पति और बेटे पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराई है।

छह जुलाई को वह अपने परिवार के साथ उसके घर में घुस आया था। परिवार वालों के साथ मारपीट की थी। उनका उत्पीड़न किया, जिससे नेमचंद ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed