फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncle-nephew sentenced to 10-10 years for raping a minor

Budaun News: नाबालिग से दुष्कर्म में चाचा-भतीजे को 10-10 साल की सजा

Wed, 19 Apr 2023 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 19 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew sentenced to 10-10 years for raping a minor
बदायूं। करीब छह साल पुराने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में चाचा-भतीजे को दोषी ठहराते हुए 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। दो अन्य सह आरोपियों को मारपीट के मामले में एक-एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। सजा का यह आदेश स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट डॉ. मोहम्मद इलियास ने किया है।
विज्ञापन

इस्लामनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 27 जून, 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी नाबालिग पुत्री खेत पर फसल की रखवाली कर रही थी। तभी इस्लामनगर क्षेत्र के गांव किसैरा इब्दुल्लानगर निवासी राजेंद्र पुत्र दोधराज और उसके भतीजे धर्मवीर ने खेत पर आकर उसे दबोच लिया। शोर होने पर दोनों मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता किशोरी ने घर आकर सारी बात बताई। घटना की शिकायत करने जब किशोरी का पिता और उसका लड़का आरोपियों के घर गए तो राजेंद्र व महेंद्र पुत्रगण दोधराज, नवाब व धर्मवीर पुत्रगण महेंद्र ने उनको मारा-पीटा। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल जज डॉ. मोहम्मद इलियास ने अभियोजन की ओर से प्रदीप भारती, सीपी सिंह और बचाव पक्ष के अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद राजेंद्र और धर्मवीर को दुष्कर्म के मामले में 10-10 साल के कठोर कारावास तथा पिता-पुत्र महेंद्र और नवाब को मारपीट के मामले में एक-एक साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed