फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncle and nephew beaten up for protesting against making videos of women

Budaun News: महिलाओं की वीडियो बनाने के विरोध में चाचा-भतीजे को पीटा

Thu, 06 Feb 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew beaten up for protesting against making videos of women
बदायूं। सुकर्रा घाट पर गंगा स्नान कर रहीं महिलाओं एवं युवतियों के वीडियो बनाने का विरोध करने पर छह आरोपियों ने चाचा-भतीजे को घेरकर पीटा। पीड़ितों की तहरीर पर जरीफनगर पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दूधमा निवासी मनोज पुत्र किताब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पांच फरवरी की शाम वह परिवार एवं ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से सुकर्रा घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। वह सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव डकारा पुख्ता निवासी संजीव और योगेश ने गांव की महिलाओं एवं लड़कियों की गंगा स्नान करते हुए मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसका उन्होंने और गांव के लोगों ने विरोध किया। गांव के लोगों ने उनके मोबाइल ले लिए। वीडियो डिलीट कर उन्हें मोबाइल लौटा दिए गए। इसके बाद वह और चाचा चौब सिंह बाइक से घर लौटने लगे। इस दौरान आरोपियों संजीव, योगेश, नितेश और सुरजीत ने दो अन्य लोगों के साथ उनकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। बाइक में तोड़फोड़ कर दी। इससे वह और चाचा घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed