फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uncle and cousins grabbed the insurance money

Budaun News: चाचा और चचेरे भाइयों ने हड़पी बीमा की रकम

Sun, 11 Jun 2023 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uncle and cousins grabbed the insurance money
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के चाचा ने बेटों के साथ मिलकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। उससे बैंक में खाता खुलवाकर युवक की बीमा धनराशि निकाल ली। मामले की जानकारी होने के बाद युवक ने आरोपी चाचा और चचेरे भाइयों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूलरूप से दातागंज क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी भोले सिंह तोमर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की कृष्णापुरी काॅलोनी में रह रहे हैं। भोले सिंह के दादा रामपाल सिंह ने उनके नाम बीमा कराया था। इसकी किस्त लगातार जमा होती रहीं। आरोप है कि बीमा की धनराशि मिलने से पहले ही उनके चाचा धर्मपाल, चचेरे भाई मोहित और अभिषेक सिंह ने फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए।
विज्ञापन

मोहित का फोटो लगाकर भोले सिंह के नाम से आधार कार्ड बनवा लिया। इसके बाद शाहजहांपुर के कलान की बैंक में उसका खाता भी खुलवा लिया। बाद में बीमा की धनराशि निकाल ली। इसकी जानकारी होने पर भोले सिंह ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed