फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ultrasound started again in the district hospital, patients got their tests done

Budaun News: जिला अस्पताल में फिर शुरू हुए अल्ट्रासाउंड, मरीजों ने कराई जांच

Wed, 11 Dec 2024 09:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:57 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound started again in the district hospital, patients got their tests done
महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने को बैठे मरीज। संवाद
बदायूं। तीन महीने बाद जिला अस्पताल की अपनी अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हो ही गई। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे इंजीनियर ने मशीन ठीक कर शुरू कर दी। इसके बाद दिन में दो बजे तक करीब 30 लोगों ने अल्ट्रासाउंड कराए।
विज्ञापन




तीन महीने से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप थी। अमर उजाला ने मरीजों की समस्या को प्रमुखता से लिया तो प्रशासन ने संज्ञान लिया। डीएम ने जिम्मेदारों को निर्देश दिए थे कि हर हाल में जिला व महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीनें ठीक करा लें वरना कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर गत मंगलवार को महिला अस्पताल की मशीन जिला अस्पताल में लगाकर अल्ट्रासाउंड शुरू करा दिए गए। कल सोमवार को मशीन वापस महिला अस्पताल प्रबंधन ने मंगा ली। इसके बाद जिला अस्पताल में फिर अल्ट्रासाउंड बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने इंजीनियर को मंगलवार को बुलाया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद जिला अस्पताल की अपनी मशीन ठीक कराई गई। इसके बाद मरीजों के अल्ट्रासाउंड होने लगे।
--

महिला अस्पताल में उमड़े मरीज
महिला अस्पताल में भी करीब एक महीने के बाद अल्ट्रासाउंड सोमवार को शुरू हो सके थे। मंगलवार को यहां काफी मरीज पहुंचे। गर्भवतियों को हो रही परेशानी से निजात मिली तो चेहरे खिल उठे लेकिन भीड़ अधिक होने से मरीजों को इंतजार जरूर करना पड़ा। सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा ने बताया है कि भीड़ रही लेकिन सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड कराए गए।
--
मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के निर्देश
राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब एक महीने से रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। यहां अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह से ठप हो गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम निधि श्रीवास्तव ने प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार को रेडियोलॉजिस्ट को संविदा पर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य ने बताया कि जल्द ही तैनाती कर दी जाएगी।



--
अल्ट्रासाउंड की मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया, दिन में करीब 11 बजे मशीन ठीक होने के बाद मरीजों के अल्ट्रासाउंड हो सके। अब मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
-डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed