{"_id":"6af62022cae4018a3a05e590","slug":"tempo-falls-into-a-gorge-from-mishripur-mukaiya-bridge-driver-critically-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-177485-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मिश्रीपुर मुकईया पुल से खाई में गिरा टेंपो, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मिश्रीपुर मुकईया पुल से खाई में गिरा टेंपो, चालक गंभीर
विज्ञापन
घायल चालक प्रमोद। संवाद
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया के निकट बने पुल पर बृहस्पतिवार अपराह्न करीब दो बजे टेंपो अनियंत्रित होकर करीब 30 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टेंपो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। मुजरिया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकलवाकर बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
बिल्सी क्षेत्र के गांव पिंडोल निवासी प्रमोद कुमार पुत्र वीरेंद्र टेंपो में सवारियां बैठाकर बिल्सी से मुजरिया जा रहे थे। इसी दौरान मिश्रीपुर मुकईया गांव के पास स्थित टेंपो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे करीब 30 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेंपो में चालक सहित तीन लोग सवार थे। अन्य सवारियां निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए चली गईं, जबकि चालक प्रमोद की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी बिल्सी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सीओ आलोक सिद्धू ने पुलिस और लोगों की मदद से खाई में गिरे क्षतिग्रस्त टेंपो को बाहर निकलवाया। साथ ही घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। मुजरिया थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।